फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Six person beaten up teenager

Lucknow News: पांच रुपये के विवाद किशोर को पीटा, आठ घंटे ठाकुरगंज थाने में बैठाए रखा, फिर दरोगा ने भगा दिया

Thu, 18 May 2023 01:57 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 18 May 2023 01:57 AM IST
विज्ञापन
Six person beaten up teenager
लखनऊ। ठाकुरगंज के न्यू माधोपुर में पांच रुपये के विवाद में दबंगों ने ऋषभ (17) की पिटाई कर दी। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित मुकदमा दर्ज कराने भुअर चौकी पहुंचा तो थाने भेज दिया गया।
विज्ञापन

पीड़ित परिवार का आरोप है कि आठ घंटे तक बैठाए रखने के बाद दरोगा अशोक कुमार ने भगा दिया। पीड़ित ने अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया। पुलिस अधिकारियों ने पूछताछ शुरू की तो ठाकुरगंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की।
विज्ञापन


पीड़ित परिवार की अंजू गौतम के मुताबिक, घर से कुछ दूरी पर पिता बरातीलाल की जनरल स्टोर की दुकान है। मंगलवार शाम को भाई ऋषभ दुकान पर था। रोहित यादव का सात वर्षीय बेटा सामान लेने आया था। सामान देने के बाद ऋषभ ने बचे हुए पूरे रुपये उसे लौटा दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ देर बाद रोहित परिवार के आधा दर्जन से अधिक लोगों के साथ दुकान पर आ धमका। पांच रुपये अधिक लेने का आरोप लगाते हुए सभी ऋषभ को गालियां देने लगे। विरोध पर रोहित, राजवीर, अमन, अंकुर, लवकुश, अंशु, राहुल व शनि ने दुकान में तोड़फोड़ कर सामान लूट लिया। ऋषभ को अगवा कर दुकान से कुछ दूर गली में पीटते हुए ले गए।

वहां जाकर खूब मारा। इंस्पेक्टर विकास राय के मुताबिक, पांच रुपये के लेनदेन में दो पक्षों में विवाद हुआ था। देर रात ऋषभ के परिजन थाने आए और कार्यालय में घुसने लगे। एसएसआई अशोक कुमार ने बाहर चलने के लिए कहा। इस पर परिजन धक्का-मुक्की करने लगे। डकैती का मुकदमा दर्ज कराने का दबाव बना रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed