{"_id":"6551ef0e7eb64de6650d55d3","slug":"six-people-of-shravasti-stranded-in-a-tunnel-in-uttarakhand-2023-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti: उत्तराखंड की टनल में फंसे श्रावस्ती के छह मजदूर, संपर्क न होने से परेशान परिजन, रो-रोकर हुए बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti: उत्तराखंड की टनल में फंसे श्रावस्ती के छह मजदूर, संपर्क न होने से परेशान परिजन, रो-रोकर हुए बेहाल
Mon, 13 Nov 2023 03:10 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 13 Nov 2023 03:10 PM IST
सार
श्रावस्ती जिले के छह मजदूर उत्तराखंड की टनल में फंस गए हैं। उनके परिजनों से संपर्क नहीं हो पा रहा है। किसी अनहोनी की आशंका में उनके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
फंसे हुए मजदूरों की लिस्ट।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड के आल वेदर टनल में हुए भूस्खलन में करीब 40 मजदूर फंस गए हैं। इनमें जिले के थारू समुदाय के छह मजदूर शामिल हैं। जानकारी के बाद परिवार के लोग बेहाल हैं। सिरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम मोतीपुर कला के छह मजदूर उतराखंड के आलवेदर टनल में हुए भूस्खलन में फंस गए है जिनके परिवार के लोगों का उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
परिवार के लोग लगातार संपर्क करने का प्रयास कर रहे थे। संपर्क न होने पर दिवाली की भोर से ही परिवार के लोगों को अनहोनी को लेकर चिंता सताने लगी। इस बीच न्यूज पर भूस्खलन की सूचना ने लोगों की चिंता को बढ़ा दिया। खबर से पता चला कि लोग अंदर फंसे हुए हैं जिसकी जानकारी के बाद परिवार के लोग रो-रोकर बेहाल हैं। कुछ लोग अपनों की तलाश में उत्तराखंड रावना हो गए हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - स्वामी प्रसाद ने माता लक्ष्मी पर दिया विवादित बयान, बोले- चार हाथ वाला बच्चा आज तक पैदा नहीं हुआ
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से दो की मौत, एक गंभीर, बिना पुलिस को सूचना दिए कराया अंतिम संस्कार
टनल में फंसे लोगों में सिरसिया थाना क्षेत्र के मोतीपर कला निवासी अंकित कुमार पुत्र सीताराम, गांव के ही मजरा बच्चूपुर निवासी जय प्रकाश पुत्र गानू, रनियापुर निवासी सत्यदेव पुत्र रामसागर, राममिलन पुत्र सुखसागर, बच्चूपुर निवासी संतोष कुमार पुत्र विशेषर तथा बच्चुपुर निवासी राम सुंदर पुत्र मनीराम का नाम शामिल है।