{"_id":"6a67b15b996be812010e322b","slug":"six-people-hanged-themselves-to-death-in-the-capital-lucknow-news-c-13-lko1096-1847523-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: राजधानी में छह लोगों ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: राजधानी में छह लोगों ने फंदा लगाकर दी जान
Tue, 28 Jul 2026 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 28 Jul 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
तौहीद अहमद की फाइल फोटो।
लखनऊ। राजधानी के अलग-अलग इलाकों में रविवार रात से सोमवार सुबह के बीच छह लोगों ने आत्महत्या कर ली। इनमें श्रमिक, दुकानदार, सेल्समैन और डिलीवरी बॉय शामिल हैं।
काकोरी के दुर्गागंज में 25 वर्षीय श्रमिक रोहित ने रविवार देर शाम नशे में घर लौटने के बाद फंदा लगा लिया। भाई रंजीत ने बताया कि रोहित बिना बताए घर से निकल गए थे। बाद में उनका शव कब्रिस्तान में एक आम के पेड़ से लटका मिला। गोसाईंगंज के मीसा गांव के सेल्समैन रोहित मिश्रा (24) ने रविवार रात ड्यूटी से लौटकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने उनके मोबाइल की जांच की मांग की है। बताया जा रहा है कि रोहित की किसी युवती से बात होती थी।
बंथरा के रतौली गांव में श्रमिक हिमांशु रावत (27) ने प्रेम प्रसंग के चलते जान दे दी। उनके भाई पुष्पेंद्र ने बताया कि हिमांशु की प्रेमिका शादी का दबाव बना रही थी। उनका पत्नी शशि से सोमवार सुबह इसी बात पर झगड़ा हुआ था। झगड़े के बाद हिमांशु ने कमरे में फंदा लगा लिया। बाजारखाला के नंदा खेड़ा निवासी परचून दुकानदार साहिल (21) ने पिता की डांट से आहत होकर रविवार रात फंदा लगा लिया।
विज्ञापन
डिलीवरी बॉय ने दी जान
मड़ियांव की श्रीनगर कॉलोनी में 22 वर्षीय ताैहीद अहमद ने रविवार रात फंदा लगा लिया। मामा सिराज ने बताया कि ताैहीद निजी फूड सप्लाई चेन में डिलीवरी बॉय था। वह कम कमाई से परेशान था। वह कुछ दिनों से तनाव में रह रहा था। सोमवार सुबह मां रुबीना ने उसे फंदे पर लटका देखा। उसे ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
नशे में घर लाैटा श्रमिक लगा लिया फंदा
बाराबंकी के बड्डूपुर निवासी 25 वर्षीय सुशील कनौजिया ने विभूतिखंड में आत्महत्या की। वह पुताई का काम करते थे और पत्नी माधुरी व बेटी पलक के साथ किराये के मकान में रहते थे। माधुरी ने बताया कि सुशील रविवार रात नशे में घर लौटे थे। देर रात करीब दो बजे उनकी नींद खुली तो सुशील को फंदे पर लटका देखा। उन्हें लोहिया अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।