फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   six people drowned in river sarayu in bahraich.

बहराइच में छह लोगों की डूबने से मौत, 4 की क्षमता वाली नाव में सवार थे 13 लोग, मुआवजे का ऐलान

Sat, 07 Oct 2017 10:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बहराइच
ब्यूरो/अमर उजाला, बहराइच Updated Sat, 07 Oct 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
six people drowned in river sarayu in bahraich.
सरयू में नाव डूबने से मचा हड़कंप। - फोटो : amar ujala

मेला देखकर लौट रहे ग्रामीणों से भरी नाव शनिवार सुबह सरयू नदी में पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में दो किशोर समेत छह लोगों की मौत हो गई। नाव में कुल 13 लोग सवार थे, जिनमें से 7 लोगों ने तैरकर जान बचाई। ग्रामीणों के अनुसार नाव जर्जर थी।

विज्ञापन


उसकी क्षमता 4 से 5 लोगों की ही थी। अधिक लोगों के सवार होने से नाव पलट गई। पुलिस और प्रशासन ने गोताखोरों की मदद से छह शव निकाले। जिला मजिस्ट्रेट अजय दीप सिंह ने इस बात की जानकारी दी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर संवेदना प्रकट करते हुए प्रत्येक मृतक के परिवार के लिए दो लाख की मुआवजा राशि का ऐलान किया है।
विज्ञापन


नाव में सवार सभी लोग शुक्रवार को महसी क्षेत्र के बेड़नापुर स्थित मेटरिया गांव का शरद पूर्णिमा मेला देखने गए थे। सभी रामगांव के रहने वाले थे। इन लोगों ने रात में सांस्कृतिक कार्यक्रम देखा और तड़के चार बजे घर जाने के लिए बेहटा भया गांव के पास सरयू नदी के पिपरा घाट पहुंचे। वहां ठेके की जर्जर नाव जंजीर से ताले से बंधी थी। गांव जल्दी पहुंचने के लिए इन लोगों ने नाव खोल ली और सवार हो गए। भार अधिक होने से नाव असंतुलित हो गई और पलट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में इन लोगों की हुई मौत

six people drowned in river sarayu in bahraich.

हादसे में भकला गोपालपुर के बृजेश कुमार (20), तीरथराम (20), विजय साहू (14), राजेश कुमार (25), साईनपुरवा बेहटा भया के शकील (13) तथा लक्खा बौंडी निवासी मगनबिहारी (20) की मौत हो गई।

डीएम अजयदीप सिंह ने बताया कि सीएम राहत कोष से पीड़ित परिवारीजनों को दो-दो लाख की सहायता दी जाएगी। साथ ही हादसे में मरने वाले 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के परिवार को सर्वहित व किसान बीमा योजना के तहत पांच-पांच लाख रुपये देने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed