फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Six objections of wards rejected

Lucknow News: वार्डों की आईं छह आपत्तियां खारिज

Sun, 09 Apr 2023 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 09 Apr 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Six objections of wards rejected
रायबरेली। नगर निकाय चुनाव के लिए वार्डों से आईं छह आपत्तियां खारिज कर दी गई हैं। नगर पालिका रायबरेली और नगर पंचायत ऊंचाहार से तीन-तीन आपत्तियां ही दर्ज कराई गई थीं।
विज्ञापन

31 मार्च को नगर निकायों के अध्यक्ष और वार्डों की आरक्षण की अनंतिम सूची प्रकाशित की गई थी। अध्यक्ष पदों के आरक्षण के खिलाफ लखनऊ में आपत्तियां दर्ज कराने के निर्देश दिए गए थे, जबकि वार्डों को लेकर एडीएम प्रशासन के कार्यालय में दो अप्रैल से आपत्तियां ली जा रही थीं। इसमें मात्र छह आपत्तियां ही आई थी। शहर के खाली सहाट और देवानंदपुर वार्ड से कुल तीन आपत्तियां आई थी। शेष 32 वार्डों से कोई आपत्ति नहीं आई। आपत्तियां में गलत आरक्षण करने का आरोप लगाया गया था। ऊंचाहार की भी तीनों आपत्तियों में गलत आरक्षण का आरोप लगाया गया था। एडीएम प्रशासन प्रफुल्ल त्रिपाठी ने बताया कि छह आपत्तियां आई थी, जिसे खारिज कर दिया गया है।
विज्ञापन

इनसेट
अध्यक्षों के आरक्षण में बदलाव नहीं
रायबरेली। जिले की एक नगर पालिका और नौ नगर पंचायतों के अध्यक्ष पद के आरक्षण में कोई बदलाव नहीं हुआ है। नगर पालिका रायबरेली अनुसूचित जाति, नगर पंचायत शिवगढ़ अनुसूचित जाति महिला, नगर पंचायत बछरावां, नगर पंचायत परशदेपुर, नगर पंचायत महराजगंज, नगर पंचायत नसीराबाद, नगर पंचायत डलमऊ का अध्यक्ष पद अनारक्षित, नगर पंचायत लालगंज महिला, नगर पंचायत सलोन पिछड़ा वर्ग, नगर पंचायत ऊंचाहार के अध्यक्ष पद की सीट पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed