{"_id":"e1f2d4dc7e6c78205bf9c519740bd4e3","slug":"six-lane-from-pickup-to-shaheed-path","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिकप चौराहे से शहीद पथ तक सड़क होगी सिक्स लेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिकप चौराहे से शहीद पथ तक सड़क होगी सिक्स लेन
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 08 Jun 2014 11:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोक निर्माण विभाग पिकप चौराहे से शहीद पथ मोड़ तक फोर लेन रोड को चौड़ा कर सिक्स लेन करेगा।
विज्ञापन
इससे शहीद पथ तक पहुंचने के लिए बड़े वाहनों को फैजाबाद रोड से पहले ही एक बेहतर और सुगम रास्ता मिल जाएगा।
साथ ही डॉ. राममनोहर लोहिया अस्पताल और शहीद पथ पहुंचना भी आसान हो जाएगा। इस सड़क का निर्माण अगले महीने तक शुरू कर दिए जाने की उम्मीद है।
सड़क के चौड़ीकरण में करीब 30 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। डॉ. राममनोहर लोहिया अस्पताल मोड़ तक एक अंग्रेजी के एल आकार में पुल भी बनाया जा रहा है।
ये पुल लोहिया पथ से शुरू होकर पिकप चौराहे के ऊपर से लोहिया अस्पताल मोड़ की ओर जाएगा। ऐसे में यहां भविष्य में चौड़ी सड़क की जरूरत भविष्य में पड़ेगी।
दरअसल पुल के पिलर काफी सड़क घेरेंगे। ऐसे में पीडब्लयूडी अब इस सड़क को चौड़ा करने जा रहा है।
दो किमी अधिक रोड होगी चौड़ी
लगभग दो किलोमीटर की दूरी तक सड़क का चौड़ीकरण हो जाएगा। पीडब्ल्यूडी के एक अधिकारी ने बताया कि इस सड़क पर वाहनों का दबाव लगातार बढ़ रहा है।
वैसे तो ये लखनऊ विकास प्राधिकरण की जद में है। मगर यहां काम पीडब्ल्यूडी करेगा। इस काम का इस्टीमेट अभी पूरी तरह से तय नहीं किया गया।
हालांकि करीब 30 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट बनने की उम्मीद की जा रही है।