फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   six lakh students of OBC and sc st will get scholorship in Uttar Pradesh.

UP Budget: सामान्य और ओबीसी के छह लाख ज्यादा छात्र पा सकेंगे छात्रवृत्ति

Sat, 25 Feb 2023 04:08 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 25 Feb 2023 04:08 PM IST
सार

बजट में वृद्धि होने से अगले सत्र में सभी वर्गों के करीब 56 लाख छात्रों को योजना का लाभ मिलने की उम्मीद है जबकि चालू वित्त वर्ष में 50 लाख छात्रों के लाभांवित होने का अनुमान है।

विज्ञापन
six lakh students of OBC and sc st will get scholorship in Uttar Pradesh.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

उत्तर प्रदेश सरकार ने अगले वित्त वर्ष के बजट में छात्रवृत्ति मद में सामान्य वर्ग के छात्रों के लिए इस वर्ष के मुकाबले 105 करोड़ रुपये और ओबीसी छात्रों के लिए 450 करोड़ रुपये अधिक की व्यवस्था की है। इससे करीब 6 लाख से ज्यादा छात्रों को योजना का लाभ मिलेगा। चालू वित्त वर्ष में लाभांवित होने वाले सभी वर्गों के छात्रों की संख्या करीब 50 लाख रहने की उम्मीद है।

विज्ञापन


सामान्य वर्ग के छात्रों को छात्रवृत्ति देने के लिए बजट में कुल 530 करोड़ रुपये की व्यवस्था गई है। पिछले साल यह बजट सिर्फ 425 करोड़ रुपये था। समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों का कहना है कि सामान्य वर्ग के लिए 105 करोड़ रुपये की अधिक व्यवस्था होने से लाभ पाने वाले छात्रों की संख्या करीब एक लाख बढ़ जाएगी।
विज्ञापन


इसी तरह पिछड़ा वर्ग के छात्रों के लिए बजट में 450 करोड़ की वृद्धि करने से लाभ पाने वाले छात्रों की संख्या पांच लाख तक बढ़ेगी। चालू वित्त वर्ष में सामान्य, पिछड़े, अल्पसंख्यक और एससी-एसटी के 50 लाख छात्र इस योजना का लाभ उठाएंगे। बजट बढ़ने से अगले वित्त वर्ष में लाभ पाने वाले कुल छात्रों की संख्या करीब 56 लाख तक पहुंचने का अनुमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed