{"_id":"647eb29def0059745906d456","slug":"six-doctors-suspended-for-not-being-on-duty-2023-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: ड्यूटी से लगातार गैरहाजिर छह डॉक्टर निलंबित, डिप्टी सीएम बोले, मनमानी नहीं चलेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: ड्यूटी से लगातार गैरहाजिर छह डॉक्टर निलंबित, डिप्टी सीएम बोले, मनमानी नहीं चलेगी
Tue, 06 Jun 2023 09:44 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 06 Jun 2023 09:44 AM IST
सार
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने ड्यूटी से गायब रहने वाले छह डॉक्टरों को निलंबित कर दिया है। उन्होंने कहा कि मनमर्जी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के निर्देश पर ड्यूटी से लंबे समय से गायब छह डॉक्टरों को निलंबित कर दिया गया है। ये सभी हाथरस के अलग-अलग अस्पतालों में कार्यरत हैं। निलंबित होने वालों में जिला महिला चिकित्सालय में कार्यरत त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. मीनल अग्रवाल, एनेस्थेटिस्ट डॉ. शालिनी गुप्ता, बागला संयुक्त चिकित्सालय के पैथोलॉजिल्ट डॉ. मो. राफे, पीएचसी टिकारी के चिकित्साधिकारी डॉ. हरिओम श्योरान, पीएछसी लाढपुर के डॉ. रोहित चक, सीएचसी महौ के डॉ. आदित्य श्रीवास शामिल हैं।
विज्ञापन
डिप्टी सीएम ने कहा कि मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सरकारी सेवा नियमावली का उल्लंघन करने वालों की बर्खास्तगी भी हो सकती है। उन्होंने कहा कि डॉक्टर नियमित रूप से तय समय पर अस्पताल आएं और ओपीडी व भर्ती मरीजों का ईमानदारी से इलाज करें।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - बृजभूषण सिंह की बढ़ेंगी मुश्किलें! दिल्ली पुलिस ने घर पहुंचकर दर्ज किए 12 गवाहों के बयान
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - सलोन में स्मृति की सक्रियता से अमेठी-रायबरेली में चढ़ा राजनीतिक पारा, लगाए जा रहे ये कयास
सरकारी अस्पतालों में आने वाले मरीजों को मुफ्त इलाज उपलब्ध कराया जाए। किसी भी स्थान पर इलाज के एवज में रुपये मांगने की शिकायत मिली तो संबंधित डॉक्टर व कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।