{"_id":"60fc27b56427d5693b406be3","slug":"six-districts-including-balrampur-shravasti-are-corona-free-42-new-patients-were-found-on-saturday-across-the-state","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलरामपुर, श्रावस्ती समेत छह जिले कोरोना मुक्त, प्रदेश भर में शनिवार को 42 नए मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलरामपुर, श्रावस्ती समेत छह जिले कोरोना मुक्त, प्रदेश भर में शनिवार को 42 नए मरीज मिले
Sat, 24 Jul 2021 08:16 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sat, 24 Jul 2021 08:16 PM IST
सार
प्रदेश में शनिवार को कोरोना 42 नए मरीज मिले हैं, वहीं 99 लोगों को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया गया। जबकि प्रदेश में सिर्फ लखीमपुर खीरी में एक संक्रमित की मौत हुई है।
विज्ञापन
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश में शनिवार को कोरोना 42 नए मरीज मिले हैं, वहीं 99 लोगों को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया गया। जबकि प्रदेश में सिर्फ लखीमपुर खीरी में एक संक्रमित की मौत हुई है। अब बलरामपुर, श्रावस्ती, बस्ती, एटा, हाथरस और महोबा कोरोना मुक्त हो चुके हैं। पिछले 24 घटे में 2,55,147 सैंपल की कोविड जांच हुई।
विज्ञापन
इनमें से 42 पॉजिटिव मिले हैं। इस तरह प्रदेश में अब तक 06 करोड़ 37 लाख 99 हजार 832 सैंपल की जांच की जा चुकी है। प्रदेश में पॉजिटिविटी दर 0.02 फीसदी और रिकवरी दर 98.6 फीसदी हो गई है। वर्तमान में सिर्फ 932 एक्टिव केस हैं। अब तक 16 लाख 84 हजार 471 प्रदेशवासी कोरोना संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं। शनिवार को गौतमबुद्ध नगर व झांसी में 06-06, लखनऊ में 03, कानपुर नगर में 02, प्रयागराज में 01 मरीज मिले हैं।
विज्ञापन