{"_id":"6063893a8ebc3ed83026d31a","slug":"six-died-in-road-accident-gw-reporters-news-lko571920434","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही समेत सड़क हदासे में छह की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाही समेत सड़क हदासे में छह की मौत
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी में तीन दिनों में विभिन्न थाना क्षेत्रों में सड़क हादसे में सिपाही समेत छह लोगों की मौत हो गई। मानकनगर, इंदिरानगर, सुशांत गोल्फ सिटी, बंथरा और इंटौजा में ये हादसे हुए। मानकनगर से शनिवार को ड्यूटी कर घर लौट रहे सिपाही गंगाराम वर्मा (46) को बुलडोजर ने मानकनगर पुल पर रौंद दिया। पुलिस सिपाही को अस्पताल ले गई जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। गंगाराम, परिवार के साथ पारा इलाके में रहते थे।
सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में रविवार को गोमतीनगर निवासी यक्ष मिश्रा (21) की शहीद पथ पर बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। यक्ष की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पीछे बैठे साथी सौरभ व नितिन गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका इलाज लोहिया अस्पताल में चल रहा है। वहीं दूसरी तरफ बस्ती निवासी अनुराधा देवी (63) बेटी के साथ खरीदारी करने जा रही थी। इस दौरान पीछे से वाहन ने टक्कर मार दी। अनुराधा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बेटी निधि को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इंदिरानगर के सेक्टर-25 में रहने वाली अनीता (40) सहेली के साथ खरीदारी कर लौट रही थीं। इस दौरान एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। पुलिस अनीता को लोहिया अस्पताल ले गई जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बंथरा इलाके रहने वाले अनुज प्रजापति (22) सोमवार को मित्र से मिलने जा रहा था। इस दौरान अज्ञात वाहन की टक्कर से अनुज की मौके पर ही मौत हो गई। मवई पड़याना निवासी अनुज पेशे से चालक था। इटौंजा इलाके में मूल रूप से सिधौली निवासी सुरेंद्र (22) की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, सुरेंद्र मड़ियांव में रहकर आईटीआई से कोर्स कर रहा था। होली में बाइक से घर जा रहा था। इस दौरान किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।