फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Six died and five injured in an accident in Kanpur Dehat.

लोडर-ट्रक भिड़े, पांच लोगों की मौत, छह घायल

Mon, 01 Jun 2015 01:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मूसानगर(कानपुर देहात)।
ब्यूरो/अमर उजाला, मूसानगर(कानपुर देहात)। Updated Mon, 01 Jun 2015 01:15 AM IST
विज्ञापन
Six died and five injured in an accident in Kanpur Dehat.

कानपुर देहात के थाना मूसानगर अंतर्गत मुगल रोड पर रविवार की अलसुबह महेरा मोड़ के पास लोडर और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य लोग घायल हो गए हैं।

विज्ञापन


लोडर पर चालक समेत 11 लोगों की बैंड पार्टी सवार थी। सभी लोग घाटमपुर क्षेत्र के कुरसेड़ा गांव में बैंड बजाकर अपने गांव लौट रहे थे।

गत शनिवार को जिले के बरौर कस्बे के बरगवां गांव निवासी अनिल प्रजापति की बारात घाटमपुर क्षेत्र के कुरसेड़ा गांव में गई थी। बारात में बरौर कस्बे की कल्लू बैंड पार्टी ढोल बजाने के लिए गई थी। द्वारचार के बाद 11 लोगों की यह बैंड पार्टी रविवार रात शादी कराने के बाद लोडर से बरौर लौट रही थी।
विज्ञापन


रविवार की अलसुबह तीन बजे करीब मुगल रोड पर महेरा मोड़ के पास जैसे ही लोडर पहुंची सामने से आ रहे ट्रक की उससे जोरदार टक्कर हुई। टक्कर में लोडर के परखच्चे उड़ गए। जबकि, ट्रक का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चारों ओर चीख पुकार मच गई

Six died and five injured in an accident in Kanpur Dehat.

टक्कर की आवाज सुनकर गांव के लोग भी आ गए। चारों ओर चीख पुकार मच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि लोडर ट्रक की आमने-सामने टक्कर होने के बाद पीछे आ रहे किसी ट्रक ने भी लोडर को टक्कर मारी है, जिससे लोडर में सवार श्याम बाबू (55) पुत्र फग्गुन निवासी दोहरापुर, सुरेश कोरी (35) छक्की लाल निवासी बरौर की मौके पर मौत हो गई। जबकि, रहीस (40) पुत्र आशिक अली फरजाबाद, मोहम्मद अमीन राईन (50) पुत्र अमीर बक्स निवासी निवासी बरौर जिला अस्पताल में और लज्जाशंकर(40) श्याम लाल दोहरापुर की कानपुर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई, सभी घायलों को कानपुर रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed