फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Six Arpits are working in health department in name of one Arpit

UP: एक अर्पित के नाम पर छह अर्पित कर रहे नौकरी, वेतन भी ले रहे; स्वास्थ्य विभाग की नियुक्तियों में फर्जीवाड़ा

Fri, 05 Sep 2025 09:25 AM IST
आकाश दुबे चंद्रभान यादव, अमर उजाला, लखनऊ
चंद्रभान यादव, अमर उजाला, लखनऊ Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 05 Sep 2025 09:25 AM IST
सार

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के जरिये स्वास्थ्य विभाग में मई 2016 में एक्सरे टेक्नीशियन की भर्ती हुई। तत्कालीन निदेशक (पैरामेडिकल) एसी त्रिपाठी के आदेश पर 403 एक्सरे टेक्नीशियन की अलग अलग जिलों के अस्पतालों में नियुक्ति की सूची जारी की गई थी।

विज्ञापन
Six Arpits are working in health department in name of one Arpit
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI

विस्तार

स्वास्थ्य विभाग की नियुक्तियों में बड़ा फर्जीवाड़ा है। अर्पित सिंह के नियुक्ति पत्र पर अलग-अलग जिलों में छह अलग अलग लोग नौकरी कर रहे हैं। मानव संपदा पोर्टल पर भी सभी के नाम दर्ज हैं। हर माह वेतन भी ले रहे हैं। फिर भी विभागीय अधिकारी आंख बंद किए हैं।

विज्ञापन

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के जरिये स्वास्थ्य विभाग में मई 2016 में एक्सरे टेक्नीशियन की भर्ती हुई। तत्कालीन निदेशक (पैरामेडिकल) एसी त्रिपाठी के आदेश पर 403 एक्सरे टेक्नीशियन की अलग अलग जिलों के अस्पतालों में नियुक्ति की सूची जारी की गई। सूची में सिर्फ एक अर्पित सिंह का नाम है। क्रमांक 80 पर रजिस्ट्रेशन क्रमांक 50900041299 पर अर्पित सिंह पुत्र अनिल कुमार सिंह, जन्मतिथि 12 जून 1989, तैनाती स्थल मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय हाथरस दर्ज है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये अभी हाथरस के सीएचसी मुरसान में कार्यरत हैं।लेकिन, स्वास्थ्य विभाग के मानव संपदा पोर्टल पर एक अर्पित सिंह के नाम, पिता के नाम और जन्मतिथि पर छह लोग नौकरी कर रहे हैं। इनमें चार का स्थायी पता भी एक ही है। ये सभी शामली, रामपुर, फर्रुखाबाद, बांदा, बलरामपुर और बदायूं में कार्यरत हैं। 

विज्ञापन

छह कार्मिकों का नाम, पिता का नाम और जन्मतिथि एक होना संदेह पैदा करता है। जांच कराई जाएगी। फर्जी नियुक्ति होगी तो दोषियों को सजा मिलेगी। -डॉ. रतन पाल सुमन

मानव संपदा पोर्टल पर दर्ज नाम

केस 1

नाम - अर्पित सिंह
पिता- अनिल कुमार सिंह
जन्म तिथि- 12 जून 1989
नियुक्ति तिथि - 31 मई 2016
तैनाती स्थल -सीएचसी मुरसान, हाथरस
मूल पता- सी 22, प्रतापनगर, शाहगंज, आगरा

केस 2
नाम - अर्पित सिंह
पिता- अनिल कुमार
जन्म तिथि- 12 जून 1989
नियुक्ति तिथि- आठ जून 2016
तैनाती स्थल -सीएचसी बिलासपुर, रामपुर
मूल पता- प्रतापनगर, शाहगंज आगरा

केस 3
नाम - अर्पित सिंह
पिता- अनिल कुमार सिंह
जन्म तिथि- 12 जून 1989
नियुक्ति तिथि- 25 जुलाई 2016
तैनाती स्थल - सीएचसी नरैनी, बांदा
मूल पता- नरैनी, बांदा।

केस 4
नाम - अर्पित सिंह
पिता- अनिल कुमार सिंह
जन्म तिथि- 12 जून 1989
नियुक्ति तिथि- 12 जुलाई 2016
तैनाती स्थल - सीएचसी बिसौली. बदायूं
मूल पता- नगला खुमानी, मैनपुरी

केस 5
नाम - अर्पित सिंह
पिता- अनिल कुमार
जन्म तिथि- 12 जून 1989
नियुक्ति तिथि- एक अगस्त 2016
तैनाती स्थल- सीएचसी पचपेड़वा, बलरामपुर
मूल पता- सी 22 प्रतापनगर, शाहगंज, आगरा

केस 6
नाम - अर्पित सिंह
पिता- अनिल कुमार सिंह
जन्म तिथि- 12 जून 1989
नियुक्ति तिथि- 25 मई 2016
तैनाती स्थल - सीएचसी शमसाबाद, फर्रुखाबाद
मूल पता- सी 22 प्रतापनगर नगर शाहगंज।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed