फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   situation in country like Emergency BJP broke public faith said akhilesh yadav

देश में आपातकाल जैसे हालात, भाजपा ने तोड़ा जनता का भरोसा : अखिलेश

Thu, 25 Jun 2020 10:51 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 25 Jun 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
situation in country like Emergency BJP broke public faith said akhilesh yadav
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala

समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं का आह्वान किया है कि वे राज्य व केंद्र की भाजपा सरकार की अक्षम्य गलतियों व जनविरोधी नीतियों का जनता के बीच जाकर पर्दाफाश करें। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जनता का भरोसा तोड़ा है। सरकार मनमानी पर उतारू है। नागरिक अधिकारों को कुचला जा रहा है। देश में फिर 25 जून 1975 जैसे आपातकाल के हालात बन रहे हैं। वे बृहस्पतिवार को पार्टी मुख्यालय पर ‘समाजवादी पार्टी का आह्वान’ अभियान की शुरुआत कर रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, किसान लुट रहा है, मजदूर भूखों मर रहे हैं, बेरोजगारी व महंगाई बेलगाम हो गई है। नौकरी के नाम पर युवाओं को धोखा दिया जा रहा है। बुनकर, दस्तकार व उद्यमी भी किसानों की तरह आत्महत्या करने को विवश हैं। भाजपा सरकार मंडियां खत्म करने के बाद खेती को कॉरपोरेट खेती में बदलने की साजिश रच रही है। उन्होंने आह्वान किया कि युवाओं और किसानों के साथ अन्याय न हो और अभिव्यक्ति की आजादी न छिने। उन्होंने उन लोकतंत्र सेनानियों को नमन किया, जिन्होंने आपातकाल में जुल्म सहकर भी तानाशाही को उखाड़ फेंका।
विज्ञापन


सिकुड़ रहीं देश की सीमाएं 
अखिलेश ने कहा, देश की सीमाएं सिकुड़ रही हैं। कोरोना महामारी से पूरा देश डरा-सहमा है। अनियोजित लॉकडाउन ने सामाजिक व आर्थिक गतिविधियां ठप कर दी हैं। केंद्र सरकार ने देश को आर्थिक अराजकता, मंदी, अपराध और लोकतंत्र के अवमूल्यन की दिशा में ढकेला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साजिश और अफवाह, भाजपा के हथियार
उन्होंने कहा कि साजिश व अफवाह, भाजपा के हथियार हैं। भाजपा की एकाधिकारी प्रवृत्ति की आशंका प्रबल है। 25 जून 1975 को देश में लोकतंत्र को तानाशाही का शिकार बनाया गया था। जनता विरोध में उठी तो दूसरी आजादी की रक्षा हो सकी। फिर उसी तरह सांविधानिक संस्थाओं को कमजोर किया जा रहा है। उन्होंने कहा ऐसे लोगों के मंसूबों का पूरा नहीं होने दिया जाएगा।


भाजपा को बेदखल करना लक्ष्य
अखिलेश ने कहा है कि भाजपा ने प्रदेश की सत्ता में आने के बाद जनहित का कोई खास काम नहीं किया है। जनता इस विश्वासघात को भूल नहीं सकती। हमारा लक्ष्य प्रदेश में कुशासन का पर्याय भाजपा सरकार को 2022 के चुनाव में सत्ता से बेदखल करना है। सपा आर्थिक-सामाजिक गैर बराबरी और विषमताओं के खिलाफ हमेशा संघर्षरत रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed