{"_id":"66f1abdda4ec2d43c70b53a0","slug":"sitapur-vdo-suspended-for-fraud-in-mnrega-2024-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: 14.59 लाख रुपये गबन के मामले में सचिव निलंबित, मनरेगा में किया था खेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: 14.59 लाख रुपये गबन के मामले में सचिव निलंबित, मनरेगा में किया था खेल
Tue, 24 Sep 2024 12:04 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 24 Sep 2024 12:04 AM IST
सार
सचिव रविकांत शुक्ला के विरुद्ध रजपारापुर ग्राम पंचायत में अमर शहीद भगत सिंह अमृत सरोवर निर्माण कार्य में गड़बड़ी करने का आरोप था। शिकायत की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति बनाई गई।
विज्ञापन
विस्तार
सीतापुर के महमूदाबाद ब्लॉक में कार्यरत ग्राम विकास अधिकारी रविकांत शुक्ला को जिला विकास अधिकारी हरिश्चंद्र प्रजापति ने मनरेगा धनराशि गबन के मामले में तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है।
विज्ञापन
सचिव रविकांत शुक्ला के विरुद्ध रजपारापुर ग्राम पंचायत में अमर शहीद भगत सिंह अमृत सरोवर निर्माण कार्य में गड़बड़ी करने का आरोप था। शिकायत की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति बनाई गई। इसकी ओर से दी गई रिपोर्ट में मामला सही पाया गया।
विज्ञापन
जांच रिपोर्ट के अनुसार 14 लाख 59 हजार का गबन होना पाया गया। इस मामले में सचिव को जिला विकास अधिकारी ने निलंबित कर दिया है। उन्हें ब्लॉक गोंदलामऊ से संबद्ध करते हुए पूरे मामले की जांच बीडीओ गोंदलामऊ को दी गई है।
विज्ञापन