फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sitapur: Two students who went to take a bath in the pond died due to drowning

Sitapur: तालाब में नहाने गए दो छात्रों की डूबने से मौत, ग्रामीणों के आने तक हो चुकी थी देर

Sun, 19 Apr 2026 07:33 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Sun, 19 Apr 2026 07:33 PM IST
सार

सीतापुर जिले के मानपुर इलाके में एक हादसे में तालाब में नहाने गए दो छात्रों की डूबने से मौत हो गई। जब तक ग्रामीण उन्हें बचाने के लिए पहुंचे उनकी मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन
Sitapur: Two students who went to take a bath in the pond died due to drowning
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सीतापुर जिले के मानपुर इलाके के बन्नी खरेला के तालाब में नहाने गए दो छात्रों की डूबने से मौत हो गई । ग्रामीणों की मदद से दोनों के शव तालाब से बाहर निकाले गए। मानपुर के रमईपुर गांव के निवासी अर्पित (15)  और कपिल (12) रविवार को गांव के तीन और बच्चे विनय,आशीष, नैमिष के साथ पड़ोस के खरेला गांव के तालाब में नहाने गए थे।

विज्ञापन


पांचों बच्चे तालाब में नहाने लगे। गहराई का अंदाजा न लगने से कपिल व अर्पित गहराई में पहुंचने से डूबने लगे। यह देखकर विनय आशीष और नैमिष ने भागकर गांव पहुंचकर ग्रामीणों को डूबने की सूचना दी।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने दोनों बच्चों को तालाब में ढूढकर बाहर निकाला लेकिन तब तक दोनों की डूबने से मौत हो गई। कपिल कक्षा 6 और अर्पित कक्षा 10 का छात्र बताया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed