{"_id":"6646ef464ec3e12c93028a29","slug":"sitapur-two-sons-killed-their-father-for-not-giving-them-money-2024-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्ते हुए शर्मसार: पैसा न देने पर पुत्रों ने पिता को लाठी से पीट-पीटकर मार डाला, दोनों आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिश्ते हुए शर्मसार: पैसा न देने पर पुत्रों ने पिता को लाठी से पीट-पीटकर मार डाला, दोनों आरोपी गिरफ्तार
Fri, 17 May 2024 12:23 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, सकरन (सीतापुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, सकरन (सीतापुर)
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 17 May 2024 12:23 PM IST
सार
पेड़ काटने के बाद मिले पैसे न देने पर दो पुत्रों ने अपने पिता को पीट-पीटकर मार डाला। सिर पर लाठी लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक बुजुर्ग व गांव में मौजूद पुलिसकर्मी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीतापुर जिले के सकरन थाना क्षेत्र में पैसों के विवाद में पुत्रों ने लाठी डंडों से पीट कर पिता को मौत के घाट उतार दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
क्षेत्र के मुर्थना गांव निवासी रामऔतार (60) ने बृहस्पतिवार को अपने खेत में लगे यूके लिप्टिस के पेड़ों को 22 हजार में बेंचा था। रात को रामऔतार के पुत्र राजू व ओमकार ने अपने पिता से पेड़ों के पैसे मांगे तो उसने पैसे देने से इनकार कर दिया जिससे गुस्साए दोनों पुत्रों ने देर रात अपने पिता रामऔतार को लाठी डंडों से मारा पीटा। सिर पर लाठी लगने की वजह से रामऔतार की मौके पर ही मौत हो गयी।
विज्ञापन
ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। मृतक का एक लड़का लखनऊ में काम करता है। मृतक की माली हालत ठीक नहीं है। मात्र दो बीघा जमीन है। पूरा परिवार मजदूरी करके अपना जीवन यापन करता है। एसओ दिग्विजय पांडेय ने बताया कि पैसों के विवाद ने लड़कों की पिटाई से मौत हुई है। दोनों लड़कों को हिरासत में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन