{"_id":"6a57ab8de88da174f507e876","slug":"sitapur-tiger-attacks-mla-s-village-farmer-dies-family-protests-refuses-to-conduct-post-mortem-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीतापुर: विधायक के गांव में बाघ का हमला-किसान की मौत, परिजनों का हंगामा; पोस्टमार्टम कराने से इंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीतापुर: विधायक के गांव में बाघ का हमला-किसान की मौत, परिजनों का हंगामा; पोस्टमार्टम कराने से इंकार
Wed, 15 Jul 2026 09:17 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
Published by: रोहित मिश्र
Updated Wed, 15 Jul 2026 09:17 PM IST
सार
Tiger attack in Sitapur: सीतापुर में बाघ के हमले से किसान की मौत हो गई है। वन विभाग ने बाघ को पकड़ने के लिए पिंजरा और ट्रैप कैमरे लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बाघ से हमले से किसान की मौत।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मिश्रिख से भाजपा विधायक रामकृष्ण भार्गव के पैतृक गांव मधवापुर में बुधवार सुबह बाघ के हमले में एक किसान की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में दहशत फैल गई। वन विभाग ने बाघ को पकड़ने के लिए पिंजरा और ट्रैप कैमरे लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन
ग्रामीणों के मुताबिक संदना के रसुलवा मजरा मधवापुर निवासी कमल किशोर (52) सुबह पशुओं के लिए घास काटने खेत गए थे। काफी देर तक घर न लौटने पर परिजन उनकी तलाश में पहुंचे तो खेत में उनका क्षत-विक्षत शव मिला। शरीर पर पंजों के निशान थे और एक पैर गायब था। घटनास्थल पर किसान को काफी दूर तक घसीटे जाने के निशान भी मिले।
विज्ञापन
घटना से नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पहले पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया और जिलाधिकारी को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ गए। करीब तीन घंटे तक चले हंगामे और समझाइश के बाद पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज सकी। डीएफओ नवीन खंडेलवाल ने बताया कि बाघ को पकड़ने के लिए पिंजरा और ट्रैप कैमरे लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन