{"_id":"61a4d6535e75f3591804df52","slug":"sitapur-the-youth-accused-of-theft-was-beaten-up-naked-the-accused-principal-representative","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीतापुर : चोरी का आरोप लगा युवक को निर्वस्त्र कर पीटा, आरोपी प्रधान प्रतिनिधि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीतापुर : चोरी का आरोप लगा युवक को निर्वस्त्र कर पीटा, आरोपी प्रधान प्रतिनिधि
Mon, 29 Nov 2021 07:02 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 29 Nov 2021 07:02 PM IST
सार
दबंग प्रधान प्रतिनिधि ने एक दलित युवक पर चोरी का आरोप लगाकर उसे निर्वस्त्र करने के बाद उसकी थप्पड़ों से पिटाई कर दी। आरोपी ने घटना का वीडियो भी बना लिया है।
विज्ञापन
पिटाई
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मानपुर (सीतापुर) थाना क्षेत्र में दबंग प्रधान प्रतिनिधि की शर्मनाक करतूत सामने आई है। एक दलित युवक पर चोरी का आरोप लगाकर उसे निर्वस्त्र करने के बाद उसकी थप्पड़ों से पिटाई कर दी। आरोपी ने घटना का वीडियो भी बना लिया है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। मामले में आरोपी के खिलाफ एससी-एसटी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। मानपुर इलाके के डोभा गांव में एक युवक पर चोरी का आरोप लगाकर निर्वस्त्र कर उसकी थप्पड़ों से पिटाई की गई। युवक मानपुर क्षेत्र के रमुवापुर गांव का निवासी है। पिटाई करने वाले दबंग प्रधान प्रतिनिधि ने घटना का वीडियो भी बना लिया था। प्रधान प्रतिनिधि का कहना है कि युवक चोरी की नियत से घर में घुस आया था, इस वजह से उसे पीटा गया है। वहीं, गांव में चर्चाएं हैं प्रेम-प्रंसग को लेकर युवक आया था।
विज्ञापन
फिलहाल युवक को निर्वस्त्र कर उसकी पिटाई करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस हरकत में आई। एसओ मानपुर मो. रफीक ने बताया कि वीडियो के आधार पर युवक को पीटने वाले डोभा निवासी प्रधान प्रतिनिधि सुंदरलाल यादव के खिलाफ एससी-एसटी समेत अन्य संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है। मामले की जांच सीओ लहरपुर कर रहे हैं।
विज्ञापन