{"_id":"68b808fc0889966e920cddab","slug":"sitapur-the-condition-of-ten-people-of-the-same-family-deteriorated-after-eating-dumplings-2025-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur: गुलगुला खाने से एक ही परिवार के 10 लोगों की हालत बिगड़ी, चार जिला अस्पताल रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur: गुलगुला खाने से एक ही परिवार के 10 लोगों की हालत बिगड़ी, चार जिला अस्पताल रेफर
Wed, 03 Sep 2025 02:53 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 03 Sep 2025 02:53 PM IST
सार
सीतापुर के तंबौर इलाके में गुलगुला खाने के बाद एक ही परिवार के 10 लोगो की हालत बिगड़ गई। इनमें से चार को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती बच्चा।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीतापुर जिले के तंबौर इलाके के नरना पकौड़ी गांव में मंगलवार को एक ही परिवार के 10 लोगों ने घर में बना गुलगुला खाया। देर रात इन सभी की तबियत बिगड़ गई। सभी को उल्टी दस्त होने लगे। परिजनों ने सभी को सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से चार लोगों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन
परिजनों के अनुसार घर में बना गुलगुला स्यामवती (65), शिवम (5), अनीता (30), सिवा (13), अमरेंद्र (35), सुनीता (30), ललित (13), शिवांकी (16), कुसुमा (30) और एक दो वर्षीय बच्चे ने खाया था। मंगलवार देर रात इनकी तबियत बिगड़ी। इन्हें सीएचसी लाया गया। यहां चिकित्सकों ने बताया कि परिवार की महिलाओं और बच्चों की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
आशंका जताई है कि गुलगुला बनाते समय उसमें कोई विषाक्त पदार्थ गिर गया होगा। परिजनों के अनुसार गुलगुला खाने के डेढ़ घंटे बाद सबकी तबियत बिगड़ना शुरू हुई। कुछ ही देर में परिवार के दस लोगों की हालत खराब हो गई।
विज्ञापन