{"_id":"66842f51783dce7b4f08af29","slug":"sitapur-rape-with-a-religious-story-teller-in-mamoodaad-in-sitapur-2024-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur: कथावाचिका के साथ असलहे के बल पर दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur: कथावाचिका के साथ असलहे के बल पर दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज
Wed, 03 Jul 2024 12:08 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 03 Jul 2024 12:08 AM IST
सार
आरोपी कथावाचिका को शिवाजी नगर अपने किराये के कमरे ले गया। जहां उसके साथ दुष्कर्म हुआ। पीड़ित ने बताया कि घटना के समय आरोपी के साथ उसका एक साथी भी मौजूद था।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीतापुर जिले की महमूदाबाद कोतवाली क्षेत्र में एक किशोर ने नाबालिग कथावाचिका के साथ अवैध असलहे के दम पर दुष्कर्म किया। पीड़िता ने पुलिस को मामले की तहरीर दी है। जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
जिला बाराबंकी के थाना मोहम्मदपुर खाला की रहने वाली एक हाईस्कूल की नाबालिग छात्रा कथावाचक का भी कार्य करती है। उसके पिता ने बताया कि उसकी पुत्री थाना रामपुर मथुरा के एक गांव में बीती 9 अप्रैल को कथा करने के लिए गई हुई थी। इसी दौरान वह आरोपी किशोर के घर रुकी थी। जहां आरोपी ने उसकी पुत्री का फोन नंबर ले लिया। वह उसकी पुत्री से बात करने लगा।
विज्ञापन
24 अप्रैल को जब उसकी पुत्री महमूदाबाद कथा करने के लिए पहुंची तो बस स्टॉप पर पहले से मौजूद आरोपी कथावाचिका को शिवाजी नगर अपने किराये के कमरे ले गया। जहां उसके साथ दुष्कर्म हुआ। पीड़ित ने बताया कि घटना के समय आरोपी के साथ उसका एक साथी भी मौजूद था। पीड़िता किसी तरह से कमरे से बाहर निकली तो टीम के ढोलकिया चंद्रिका को फोन कर सारी घटना बताई।
विज्ञापन
लोक लाज के कारण पीड़िता ने शिकायत नहीं की लेकिन 28 जून को गांव के ही रहने वाले एक व्यक्ति ने फेसबुक पर उसकी पुत्री के अश्लील वीडियो देखे। अपराध निरीक्षक सुरेश यादव ने बताया कि तहरीर मिली है मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।