फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sitapur police arrested a gang who was doing loot on highway.

Sitapur: हाइवे पर लूट करने वाले गिरोह का भंडाफोड, चार अंतर्जनपदीय बदमाश गिरफ्तार

Thu, 03 Oct 2024 06:48 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Published by: ishwar ashish Updated Thu, 03 Oct 2024 06:48 PM IST
सार

मामले में खुलासा हुआ है कि सीतापुर में युवक का अश्लील फोटो लेकर उससे रंगदारी मांगी गई थी और जबरन एक लाख रुपये लूट लिए थे। चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
Sitapur police arrested a gang who was doing loot on highway.
चार अंतर्जनपदीय बदमाश गिरफ्तार - फोटो : amar ujala

विस्तार

हाइवे पर घूमकर लूट व रंगदारी मांगने वाले चार अंतर्जनपदीय बदमाशों को शहर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से कार और नकदी भी बरामद किया गया है। पुलिस ने सभी को जेल भेज दिया है। रामकोट निवासी युवक अटरिया क्षेत्र से सीतापुर आने के लिये सवारी वाहन का इंतजार कर रहे थे। एक बोलेरो दिखने पर वह उसमें लिफ्ट लेकर बैठ गये। गाड़ी में बैठे लोगों ने डरा धमका कर उनका अश्लील फोटो ले लिया था। फिर एक लाख रुपये मांगे।

विज्ञापन

 

रुपये न देने पर पीड़ित के माेबाइल से एक लाख रुपये ट्रांजेक्ट कर उनको शहर कोतवाली के कनवाखेड़ा के पास छोड़ दिया था। पुलिस ने केस दर्ज कर जौनपुर के थाना सिकरारा के पहसना निवासी राघवेंद्र तिवारी, देवेंद्र तिवारी, मंगतपुर निवासी सचिन और मुजार निवासी विपिन यादव को गिरफ्तार किया। सीओ सिटी अमन सिंह के मुताबिक यह आरोपी अंतर्जनपदीय बदमाश हैं। इनके द्वारा की गई घटनाओं की जानकारी की जा रही है।

विज्ञापन

 

आरोपियों की कार सीज
सीओ सिटी अमन सिंह ने बताया कि आरोपियों के पास से आठ हजार रुपये नकदी बरामद हुई है। इसके अलावा सात मोबाइल और एक कार भी बरामद हुई है। कार को सीज कर दिया गया है। इस गाड़ी से आरोपियों ने कितने अपराध किये हैं, इसकी जानकारी की जुटाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन


एक आरोपी जेल में है बंद
शहर कोतवाल अनूप शुक्ल के मुताबिक आरोपियों ने अपने एक अन्य साथी नमन सिंह के साथ मिलकर घटना की थी। 20 हजार रुपये का बंटवारा हो चुका था। शेष रुपयों के बारे में नमन को ही जानकारी है। जो मौजूदा समय में जौनपुर की जेल में बंद है। पूरा गैंग हाइवे पर घूमकर लोगों को धमकाते हुए लूटपाट करने में माहिर है। इनके ऊपर दर्ज अन्य केस के बारे में जानकारी की जा रही है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed