फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sitapur News: A young man who went hunting for a bird was beaten to death

Sitapur News : चिड़िया का शिकार करने गए युवक को पीट पीट कर मार डाला

Wed, 24 Aug 2022 03:23 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, सीतापुर Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 24 Aug 2022 03:23 PM IST
सार

प्रदीप गांव के ही ऊदन, गोपी, महेश और अक्षय के साथ मंगलवार रात धनवास चिड़िया का शिकार करने रामपुर कला थाना क्षेत्र के ग्राम बंभौर गए थे। प्रदीप और उसके साथी पक्षी की तलाश कर रहे थे।

विज्ञापन
Sitapur News: A young man who went hunting for a bird was beaten to death
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

सीतापुर में रात के समय चिड़िया का शिकार करने गए एक युवक को ग्रामीणों ने पीट-पीटकर मार डाला। इतना ही नहीं उसके साथियों को भी पीटा गया, जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। गांव के लोग इनको बच्चा चोर समझ रहे थे। पुलिस ने दो आराेपियो को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन


बिसवां कोतवाली के पुरैनीगंज में रहने वाले प्रदीप गांव के ही ऊदन, गोपी, महेश और अक्षय के साथ मंगलवार रात धनवास चिड़िया का शिकार करने रामपुर कला थाना क्षेत्र के ग्राम बंभौर गए थे। प्रदीप और उसके साथी पक्षी की तलाश कर रहे थे। इसी समय बंभौर के मनोज अपने साथियों के साथ पहुंचे और पूछताछ करने लगे। इस बीच दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी।

विज्ञापन


मनोज और उसके साथियों ने प्रदीप व अन्य लोगों पर लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में उदन, प्रदीप और गोपी घायल हो गए। शोर सुनकर अन्य ग्रामीण जमा हो गए और बीच-बचाव किया। घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिसवां लाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


प्राथमिक उपचार के बाद गोपी को घर भेज दिया गया जहां कुछ देर बाद उन्होंने दम तोड़ दिया। पिटाई से मौत की सूचना बिसवां और रामपुर कला पुलिस को दी गई। गांव पहुंची पुलिस ने गोपी के परिजन के बयान दर्ज किए। परिजन ने बच्चा चोर समझकर पीटे जाने की बात कही। वहीं, पुलिस इस बात से इन्कार कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed