{"_id":"68b923b409f2b779da0dd5c4","slug":"sitapur-leopard-reached-near-the-city-people-made-a-video-and-made-it-viral-2025-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीतापुर: शहर के नजदीक पहुंचा तेंदुआ, लोगों ने वीडियो बनाकर किया वायरल, वन विभाग की टीम अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीतापुर: शहर के नजदीक पहुंचा तेंदुआ, लोगों ने वीडियो बनाकर किया वायरल, वन विभाग की टीम अलर्ट
Thu, 04 Sep 2025 11:05 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 04 Sep 2025 11:05 AM IST
सार
सीतापुर के रामकोट के गांवों में तेंदुए की आमद से हड़कंप है। ग्रामीणों ने हिम्मत कर वीडियो बनाया और वायरल कर दिया।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने वीडियो बनाकर किया वायरल।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीतापुर जिले के रामकोट थाना क्षेत्र के लोधौरा गांव में बुधवार देर रात एक तेंदुआ ग्रामीणों के कैमरे में कैद हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार तेंदुआ धनईखेड़ा सहित आसपास के कई गांव में विचरण कर रहा है।
लोधौरा स्थित मुनींद्र अवस्थी के मिल के पास वाले बाग में तेंदुआ देखा गया है। ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाकर वीडियो बनाया। काफी देर तक तेंदुआ इस क्षेत्र में घूमता रहा। शहर के पास तेंदुए की आमद से वन विभाग अलर्ट हुआ है। टीम काम्बिंग के लिए जा रही है।
तेंदुए की चहलकदमी से ग्रामीणों में खौफ, गोवंश को बना चुका है निवाला
गोंदलामऊ। वैशौली गांव स्थित गोशाला में बीते तीन दिनों से तेंदुए की चहलकदमी से ग्रामीण दहशत में हैं। सोमवार को तेंदुए ने गोशाला के एक गोवंश को निवाला बनाया था। बुधवार सुबह गोशाला में जंगली जानवर के पगचिह्न देखे जाने के बाद संरक्षित गोवंशों की गिनती की गई तो एक गोवंश कम निकला। इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। वन विभाग ने पगचिह्न तेंदुए के बताए हैं। वन दरोगा ऋषभ सिंह तोमर ने बताया कि टीम कॉम्बिंग कर रही है। गोशाला के आसपास साफ-सफाई कराई है। पास ही पिंजरा लगाया गया है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन