फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sitapur: Late-night firing at Tilak ceremony; groom and teenager hit by pellets

Sitapur: तिलक समारोह में हुआ तांडव, देर रात फायरिंग, दूल्हा व किशोर के लगे छर्रे, लाठियां भी चलीं

Thu, 19 Feb 2026 08:27 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर Published by: ishwar ashish Updated Thu, 19 Feb 2026 08:27 PM IST
सार

सीतापुर जिले के खैराबाद के एक गांव में तिलक समारोह में देर रात फायरिंग हुईं और लाठियां भी चल गईं। तीन को घायल होने के बाद सीएचसी में भर्ती करवाया गया जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
 

विज्ञापन
Sitapur: Late-night firing at Tilak ceremony; groom and teenager hit by pellets
लाठी चलने और फायरिंग में कई घायल हुए। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सीतापुर में इलाके के कायनातपुर गांव में बुधवार रात तिलक समारोह के दौरान मामूली बात पर पड़ोसी से विवाद हो गया। इसके बाद दोनों पक्षों से पथराव हुआ और लाठियां चलीं। इस बीच फायरिंग भी की गई। इससे दूल्हा व दो अन्य लोग छर्रे लगने से घायल हो गए, जबकि दो लोगों को ईंट व लाठियां लगने से चोटें आई हैं। गोली लगने से घायल तीनों लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से दूल्हे व एक अन्य को लखनऊ रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामले में पांच लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है।

विज्ञापन


गांव निवासी शिवपूजन के पुत्र पवन (22) का तिलक चढ़ाने के लिए नन्हेपुर गांव निवासी युवती के पिता जगदीश आए थे। तिलक चढ़ने के बाद लोग खाना खा रहे थे। इसी बीच रात में करीब 10 बजे पवन का चचेरा भाई सत्यम (26) पड़ोस की गली में शिवशंकर के घर के पास लघुशंका करने चला गया। उसे घर के पास खड़ा देखकर शिवशंकर के घर की महिला भड़क उठी। महिला का शोर सुनकर सत्यम की ओर से लोग मौके पर आ गए। इधर महिला की ओर से भी शिवशंकर, नरेश आदि आ गए और विवाद शुरू हो गया।

विज्ञापन

दोनों पक्षों से पथराव के साथ लाठियां चलने लगीं

इसके बाद दोनों पक्षों से पथराव के साथ लाठियां चलने लगीं। आरोप है कि महिला पक्ष से आए लोगों ने करीब पांच राउंड फायरिंग की। इससे दूल्हा पवन, सत्यम व 12 वर्षीय कौशल गोली लगने से घायल हो गए। पवन के पीठ में व सत्यम और कौशल के हांथ में छर्रे लगे। वहीं, पथराव से पवन के पक्ष से सतीश (25) व मन्नू (20) को चोटें आईं। पवन व सत्यम को लखनऊ रेफर किया गया है, जबकि कौशल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थानाध्यक्ष अनिल सिंह ने बताया कि गोली के छर्रे लगने की बात सामने आई है। पांच लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

इस घटना में ईंट फेंकते हुए लोगों ने इसका वीडियो भी बना लिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दोनों पक्ष आपस में अपशब्द कहते सुने जा रहे हैं।

दोनों परिवारों में है रंजिश

थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में रंजिश चल रही है। दूल्हे के पिता शिवपूजन का 14 वर्ष पहले महिला के पति से विवाद हुआ था। इस पर उन्होंने उसके पति पर फायरिंग कर दी थी। इसी बात की दोनों परिवारों में तनातनी है। एहतियातन गांव में फोर्स तैनात है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed