फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sitapur: Forest department catches four feet long crocodile.

Sitapur: वन विभाग ने पकड़ा चार फीट लम्बा मगरमच्छ, दहशत में रह रहे ग्रामीणों को मिली राहत

Tue, 30 Jul 2024 03:13 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Published by: ishwar ashish Updated Tue, 30 Jul 2024 03:13 PM IST
सार

वन विभाग की टीम ने चार फीट लंबे मगरमच्छ को रेसक्यू किया है। गांव में इसके देखे जाने के बाद से ही ग्रामीण दहशत में रह रहे थे।

विज्ञापन
Sitapur: Forest department catches four feet long crocodile.
वन विभाग ने पकड़ा मगरमच्छ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सीतापुर जिले के महमूदाबाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम तकिया मजरे केदारपुर में मंगलवार को वन विभाग की टीम ने चार फीट लम्बा मगरमच्छ पकड़ लिया। ग्रामीणों ने मगरमच्छ को बीते रविवार  रात महमूदाबाद वन रेंज के अंतर्गत ग्राम तकिया मजरे केदारपुर में  सड़क पर रेंगते देखा था। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग को दी थी।
विज्ञापन


सूचना पाकर वन क्षेत्राधिकारी विक्रम जीत सिंह ने टीम गठित कर डिप्टी रेंजर संतोष वर्मा, वन विभाग के कर्मचारी रामनरेश, मैनुद्दीन को  मगरमच्छ के रेसक्यू के लिए भेजा था सोमवार को वन विभाग ने मगरमच्छ को तलाश किया लेकिन मगरमच्छ नहीं मिल सका।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह  करीब साढ़े तीन बजे केदारपुर के पास स्थित नाले के पास से कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू कर मगरमच्छ को पकड़ा गया। वन क्षेत्राधिकारी विक्रम जीत सिंह ने बताया कि मगरमच्छ को पकड़ कर प्राकृतिक वास में छोड़ा गया। यह करीब 4 फीट का है। देखने में दो वर्षीय मगरमच्छ लग रहा है। रेसक्यू के बाद दहशत में रह रहे ग्रामीणों को राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed