{"_id":"695a40941eddd9a24d0a46b2","slug":"sitapur-father-and-son-injured-in-land-dispute-2026-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur: जमीनी विवाद में चली गोली पिता पुत्र घायल... बैनामा कराई गई जमीन से अधिक कब्जे पर हुआ विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur: जमीनी विवाद में चली गोली पिता पुत्र घायल... बैनामा कराई गई जमीन से अधिक कब्जे पर हुआ विवाद
Sun, 04 Jan 2026 03:57 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 04 Jan 2026 03:57 PM IST
सार
सीतापुर जिले के नैमिषारण्य के एक गांव में जमीन कब्जाने के विवाद में हिंसक झड़प हो गई जिसमें पिता-पुत्र घायल हो गए।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नैमिषारण्य इलाके की ग्राम पंचायत ठाकुर नगर के अजीजपुर गांव में रविवार को जमीनी विवाद को लेकर दबंगों ने पिता-पुत्र पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोप है कि विवादित जमीन पर कब्जा करने के विरोध में हुए इस संघर्ष में दबंगों ने गोली चला दी, जिससे पिता पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
राजेश गुप्ता ने कुछ समय पहले पीड़ित पक्ष के एक भाई से जमीन खरीदी थी लेकिन राजेश बैनामा कराई गई जमीन से अधिक जमीन कब्जा करना चाहते है। रविवार को राजेश अपने करीबियों के साथ विवादित भूमि पर दीवार खड़ी कराने पहुंचे थे। मौके पर इंद्रपाल और उनके पुत्र शैलेन्द्र ने दीवार निर्माण का विरोध किया तो दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। आरोप है कि इसी दौरान दबंगों ने फायरिंग कर दी। गोली लगने से शैलेन्द्र गंभीर रूप से घायल हो गए जिसे तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने लखनऊ रेफर कर दिया। वहीं पिता इंद्रपाल के हाथ और मुंह पर छर्रे लगने से वह भी घायल हो गए, जिनका उपचार जिला अस्पताल में किया गया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि कब्जा करने वाला पक्ष प्रभावशाली है और उसमें ग्राम प्रधान का भाई भी शामिल है।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही एडिशनल एसपी दक्षिणी दुर्गेश सिंह, क्षेत्राधिकारी मिश्रिख नेहा त्रिपाठी सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंची। पुलिस ने गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त फोर्स तैनात कर दी है।