फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sitapur: Farmer who went to irrigate the field shot dead, servant missing

सीतापुर : खेत की सिंचाई करने गए किसान की गोली मारकर हत्या, नौकर लापता

Sun, 28 Nov 2021 12:50 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 28 Nov 2021 12:50 PM IST
सार

किसान के साथ में काम करने गया उसका नौकर घटना के बाद से लापता चल रहा है। मृतक का मोबाइल फोन भी गायब है। परिजनों ने अभी किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।

विज्ञापन
Sitapur: Farmer who went to irrigate the field shot dead, servant missing

विस्तार

सीतापुर में कोतवाली महोली इलाके में शनिवार की रात खेत की सिंचाई करने गए किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। किसान का नौकर गायब बताया जा रहा है। सुबह होने पर किसान का शव खेत में पड़ा मिला। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई है। हालांकि, अभी तक घटना के कारणों और हत्यारों का पता नहीं चल सका है। पुलिस सभी बिंदुओं पर पड़ताल कर रही है। 

विज्ञापन


महोली इलाके के सीतारामपुर निवासी रामनिवास (55) गांव के ही अपने नौकर सर्वेश के साथ शनिवार की रात खेत में फसल की सिंचाई कर रहे थे। रविवार सुबह घर न पहुंचने पर रामनिवास के पुत्र रणधीर खेत की तरफ गए, जहां पर पिता को खेत में ही मृत पड़ा देख परिजनों को सूचना दी। रामनिवास के सर में गोली लगी थी। महोली पुलिस को सूचना दी  गई। मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। सीओ सदर मौके पर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन


बताते हैं कि किसान के साथ में काम करने गया उसका नौकर घटना के बाद से लापता चल रहा है। मृतक का मोबाइल फोन भी गायब है। हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि किसान की हत्या किसने और क्यों की है ? परिजनों ने अभी किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। फिलहाल पुलिस घटना के सभी पहलुओं पर जांच पड़ताल कर रही है। सीओ सदर का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है। निष्कर्षों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed