फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sitapur: Dumper hits e-rickshaw, old man and girl die, two others injured.

Sitapur: डंपर ने ई रिक्शा को मारी टक्कर, वृद्ध व बालिका की मौत, दो अन्य घायल

Thu, 12 Jun 2025 01:13 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर Published by: ishwar ashish Updated Thu, 12 Jun 2025 01:13 PM IST
सार

सीतापुर जिले की लहरपुर कोतवाली में हुए एक हादसे में एक वृद्ध और एक बालिका की मौत हो गई। वहीं, दो अन्य घायल हो गए हैं।

विज्ञापन
Sitapur: Dumper hits e-rickshaw, old man and girl die, two others injured.
घायलों को अस्पताल ले जाया गया। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सीतापुर जिले के लहरपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुल्ताजपुर के निकट हरगांव जाने वाले मार्ग पर बृहस्पतिवार को एक अज्ञात डंपर ने ई रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में एक बालिका (7 वर्ष) एवं एक व्यक्ति (62 वर्षीय) की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद डंपर चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को हरगांव की तरफ से आ रहे एक ई रिक्शा को लहरपुर की तरफ से जा रहे एक डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे ई रिक्शा में सवार कढिले पुत्र रामलाल (62 वर्ष) निवासी ग्राम मंगरुवा थाना हरगांव, गुड़िया (7 वर्ष) पुत्रीअनुप पांडे निवासी फत्तेपुर थाना हरगांव व उसकी मां नीरू (35 वर्ष) ई रिक्शा चालक अयूब (38 वर्ष) निवासी ग्राम जैतपुर थाना हरगांव गंभीर रूप  से घायल हो गए।
विज्ञापन


मौके पर जमा भीड़ ने एंबुलेंस की सहायता से सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां गुड़िया और रामलाल 62 वर्ष को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा कर शव को पीएम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल  मां नीरू अपनी पुत्री गुड़िया के साथ अपने मायके सुलतानपुर हरिप्रसाद आ रही थी। घायल ई रिक्शा चालक अयूब की हालत गंभीर देखते उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed