{"_id":"69551de6951af5765c0304bd","slug":"sitapur-doctor-s-body-found-under-suspicious-circumstances-inside-a-closed-house-investigation-begins-2025-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur: बंद मकान के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला चिकित्सक का शव, जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur: बंद मकान के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला चिकित्सक का शव, जांच शुरू
Wed, 31 Dec 2025 06:28 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 31 Dec 2025 06:28 PM IST
सार
सीतापुर शहर कोतवाली के एक घर में एक चिकित्सक का शव संदिग्ध हालत में पड़ा मिला है। मामले की जांच की जा रही है। डॉक्टर का परिवार बाहर रहता है।
विज्ञापन
- फोटो : सांकेतिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीतापुर शहर कोतवाली के दुर्गापुरवा में एक बंद मकान के अंदर एक चिकित्सक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
इलाके के दुर्गापुरवा में डॉ जावेद फारुकी (65) का घर है। पड़ोसियों के अनुसार दो दिन पूर्व चिकित्सक अपने घर आये थे। दो दिन से बाहर नहीं निकले। बुधवार को उनके घर से बदबू आई तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने दरवाजा खोला तो एक कमरे में बेड पर चिकित्सक का शव पड़ा मिला। घर में कोई संघर्ष के निशान नहीं मिले हैं। शहर कोतवाल अनूप शुक्ला ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
बाहर रहता है परिवार
डॉ जोव का परिवार बाहर रहता है। उनकी पत्नी शिक्षिका हैं। परिवार में दो बेटियां मरियम और आमना हैं। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है। चिकित्सक दो दिन से बाहर नहीं निकले थे। चिकित्सक का घर नगर विकास राज्यमंत्री राकेश राठौर गुरू के घर से मात्र दो सौ मीटर की दूरी पर है।
विज्ञापन