फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sitapur: Children who came to take bath at Bhuiyan Tali Tirtha drowned and died.

Sitapur: सीतापुर में स्नान करते हुए चार डूबे, दो भाइयों के शव बरामद

Sun, 21 Sep 2025 07:39 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर Published by: ishwar ashish Updated Sun, 21 Sep 2025 07:39 PM IST
सार

सीतापुर जिले के खैराबाद थाना क्षेत्र में भुइयां ताली तीर्थ पर स्नान करने आए बच्चों की गहरे पानी में डूबकर मौत हो गई। घटना से हड़कंप मच गया।

विज्ञापन
Sitapur: Children who came to take bath at Bhuiyan Tali Tirtha drowned and died.
घटना से विलाप करते परिजन। - फोटो : amar ujala

विस्तार

पितृ विसर्जन पर रविवार को खैराबाद व नैमिषारण्य में स्नान के दौरान चार लोग डूब गए। खैराबाद में डूबे दो चचेरे भाइयों के शव मिल गए हैं। नैमिषारण्य में डूबे दो युवकों की देर शाम तलाश चलती रही, लेकिन पता नहीं चल सका।

विज्ञापन

खैराबाद क्षेत्र के कोठारपुरवा निवासी विवेक यादव (16) अपने चचेरे भाई प्रदीप (15) के साथ भुईयांताली तीर्थ में स्नान करने आए थे। नहाते समय दोनों गहरे पानी में पहुंच गए। दोनों को डूबता देख स्थानीय लोगों ने बचाने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो पाए। पुलिस की मदद से उनके शवों को निकाला गया।

विज्ञापन

उधर, नैमिषारण्य में राजघाट और दशाश्वमेध के बीच बने नए घाट पर सिधौली कस्बे के हनुमानपुर गोड़इया निवासी मनीष यादव (28) अपने दोस्त सुमित यादव (30) के साथ गोमती नदी में स्नान करने उतरे। दोनों ही नहाते समय डूब गए। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सीओ मिश्रिख आलोक प्रसाद ने बताया कि मोटरबोट व गोताखोरों की मदद से तलाश की जा रही है। एनडीआरएफ को भी बुलाया गया है। देर शाम तक दोनों का पता नहीं चला।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed