फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sitapur: Came to kill son, shot dead sleeping mother

सीतापुर : आए थे बेटे को मारने, सामने सोती मिली मां की ही गोली मारकर हत्या, गांव की युवती से प्रेम-प्रसंग को लेकर अंजाम दी गई वारदात

Sat, 27 Nov 2021 07:46 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतपुर Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sat, 27 Nov 2021 07:46 PM IST
सार

सीओ ने बताया कि घटना के पीछे प्रेम-प्रसंग की बात सामने आ रही है। मृतका के बेटे से गांव की एक युवती से संबंध थे। इसी से नाराज होकर युवक के घर पहुंचे युवती के भाइयों ने बहन के प्रेमी के न मिलने पर उसकी मां को मौत के घाट उतार दिया है।

विज्ञापन
Sitapur: Came to kill son, shot dead sleeping mother
हत्या के बाद परिजनों से जानकारी करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महमूदाबाद (सीतापुर) कोतवाली इलाके में शुक्रवार की देर रात घर के बाहर पड़े टिन सेड के नीचे सो रही वृद्घ महिला की दो गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना पाकर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की है। घटना के पीछे प्रेम-प्रसंग की बात सामने आ रही है। मृतका के बेटे से गांव की एक युवती से संबंध थे। इसी से नाराज होकर युवक के घर पहुंचे युवती के भाइयों ने बहन के प्रेमी के न मिलने पर उसकी मां को मौत के घाट उतार दिया है। पुलिस ने दो सगे भाइयों समेत चार पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है। वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है।

विज्ञापन


महमूदाबाद इलाके के कटरा बंभौरी निवासी शकुंतला (57) शुक्रवार की देर रात घर के बाहर पड़े टिन शेड के नीचे सो रही थी, इस बीच रात करीब दो बजे अचानक गोली चलने की आवाज आई। आवाज सुनकर घर के अंदर सो रहे परिजन बाहर आए। यहां पर देखा कि शकुंतला तख्त पर खून से लथपथ पड़ी थी। घायलावस्था में परिजन महिला को लेकर महमूदाबाद सीएचसी भागे। परिजन वृद्घा को लेकर जा रहे थे, इस बीच रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। महमूदाबाद सीएचसी पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताते हैं कि वृद्घा को आरोपियों ने दो गोली मारी हैं। घटना को लेकर मृतका की बहू आशा देवी ने गांव के ही निवासी सगे भाई लवकुश, सुशील व कमलू, मायाराम के ख्रिलाफ हत्या करने की तहरीर दी है।
विज्ञापन


पुलिस ने तहरीर के आधार दोनों सगे भाइयों समेत चारों पर केस दर्ज कर लिया है। सीओ महमूदाबाद रवि शंकर प्रसाद ने बताया कि मृतका के बेटा चंद्र शेखर का आरोपी भाइयों की बहन से संबंध थे। करीब छह माह तक बतौर पति-पत्नी दोनों घर में रहे थे। इसके बाद युवती अब अपने घर में थी। सीओ का कहना है कि चंद्रशेखर फिर से युवती को अपने साथ रहने के लिए दबाव बना रहा था। इस बात की जानकारी युवती के भाइयों को थी। वह इसका विरोध करते थे। इसको लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद भी हुआ था। युवती के परिजन युवक के परिवार से इसी को लेकर रंजिश मान रहे थे। देर रात चंद्रशेखर की हत्या करने के मकसद से आरोपी आए थे, लेकिन सामने सो रही उसकी मां की हत्या कर दी। मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस घटना के अन्य पहलुओं पर भी जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन नामजद आरोपी गिरफ्तार
बुजुर्ग महिला की गोली मारकर की गई हत्या के मामले में नामजद चार आरोपियों में से पुलिस ने तीन आरोपी लवकुश, सुशील, मायाराम को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है।


चंद्रशेखर पर दर्ज हैं संगीन केस
सीओ महमूदाबाद रवि शंकर प्रसाद ने बताया कि मौत के घाट उतारी गई महिला का बेटा चंद्रशेखर भी अपराधी है। इसके खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास का मामला दर्ज हैं। महमूदाबाद, बाराबंकी के बड्डूपुर में केस दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed