{"_id":"670cde406e1b900e490f47c4","slug":"sitapur-bahraich-marg-closed-high-alert-in-district-2024-10-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Sitapur: बहराइच हिंसा के बाद सीतापुर बॉर्डर पर अलर्ट, सीतापुर-बहराइच मार्ग बंद किया गया, कई नजरबंद किए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur: बहराइच हिंसा के बाद सीतापुर बॉर्डर पर अलर्ट, सीतापुर-बहराइच मार्ग बंद किया गया, कई नजरबंद किए गए
Mon, 14 Oct 2024 02:32 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 14 Oct 2024 02:32 PM IST
सार
बहराइच में लगातार बढ़ती जा रही हिंसा को देखते हुए बहराइच सीतापुर मार्ग बंद कर दिया गया है। जिले में प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट नजर आ रहा है।
विज्ञापन
सीमा पर चेकिंग लगातार जारी है।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बहराइच में हिंसा के बाद सीतापुर बहराइच मार्ग बंद कर दिया गया है। जनपद की सीमा पर वाहनों की चेकिंग की जा रही है। इस दौरान भारी वाहनों को भेजने की मनाही कर दी गई है। रेउसा थाना क्षेत्र से आगे गाड़ियों को अब नहीं जाने दिया जा रहा है।
विज्ञापन
मौके पर एसपी उत्तरी प्रकाश कुमार, एएसपी दक्षिणी परवीन रंजन सिंह, बिसवां सीओ सतीश शुक्ला, रेउसा एसओ हनुमन्त तिवारी व अन्य पुलिसकर्मी मौजूद हैं। एएसपी स्थिति सामान्य होने तक महमूदाबाद क्षेत्र में रहकर ही कैंपिंग करेंगे।
विज्ञापन
Trending Videos
नजरबंद किया गया हिंदू शेर सेना के अध्यक्ष
घर में नजरबंद किए गए हिंदू शेर सेना के अध्यक्ष।
- फोटो : amar ujala
बहराइच में हिंसा को देखते हुए पुलिस हिन्दू शेर सेना के अध्यक्ष विकास हिन्दू के घर पहुंची और घर में नजरबंद किया गया।