फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sitapur: Action against health officer for carelessness.

Sitapur: लापरवाही पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने की बड़ी कार्रवाई, सीएचसी अधीक्षक का किया तबादला

Fri, 20 Sep 2024 12:18 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Published by: ishwar ashish Updated Fri, 20 Sep 2024 12:18 PM IST
सार

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने लापरवाही पर सीतापुर के सीएचसी अधीक्षक पर कड़ी कार्रवाई की है। सीएचसी अधीक्षक को हटा दिया गया है।
 

विज्ञापन
Sitapur: Action against health officer for carelessness.
यूपी के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने सीतापुर में स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी पर कार्रवाई की है। उन्होंने कार्रवाई करने के बाद सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट भी किया है। उन्होंने सीएचसी अधीक्षक सिधौली को तत्काल प्रभाव से हटाकर तंबौर स्थानांतरित किया है। 

विज्ञापन


उन्होंने एक्स पर लिखा कि विभागीय संवेदनशील मामलों को उच्चाधिकारियों के संज्ञान में न लाने तथा चिकित्सकीय कार्यों व पदीय दायित्वों में लगातार लापरवाही बरतने संबंधी प्रकरण का संज्ञान होने पर मेरे द्वारा दिए गये आदेश के क्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सीतापुर द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिधौली के अधीक्षक को तत्काल हटाकरर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तंबौर में स्थानांतरित कर दिया गया है। गंभीर व अक्षम्य कृत्य हेतु इनके विरुद्ध शासन स्तर पर कठोर विभागीय कार्यवाही भी की जाएगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - रिटायर्ड महिला प्रोफेसर को 48 घंटे डिजिटल अरेस्ट कर 55 लाख वसूले, ड्रग्स के केस में फंसाने की दी धमकी
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - पूरी रात आधे कपड़ों में छत पर खड़ा रखते हैं सीनियर...नए परिसर में रैगिंग से आहत छात्र ने छोड़ा छात्रावास


जिलेवार की समीक्षा
उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने जिलावार मलेरिया मरीजों की समीक्षा व रोकथाम के उपायों व उसके असर की समीक्षा की थी। सीतापुर की समीक्षा के दौरान पता चला कि अधीक्षक रहे डॉ. राकेश वर्मा ने संक्रामक रोगों के पोर्टल यूनीफाइड डिजीज सर्विलांस पोर्टल (यूडीएसपी) पर अपने क्षेत्र के मलेरिया मरीजो का आंकड़ा नहीं भरा था। उन्हें अपने क्षेत्र में मलेरिया मरीजों कि वास्तविक संख्या छिपाने का दोषी पाया गया। इसके बाद उपमुख्यमंत्री ने कार्रवाई कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed