{"_id":"662bac44051ed6e7c7083da8","slug":"sitapur-a-truck-dragged-a-bike-around-one-kilometer-one-died-2024-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur: टकराने के बाद बाइक को एक किलोमीटर घसीट ले गया ट्रक, आग लगी, हादसे में मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur: टकराने के बाद बाइक को एक किलोमीटर घसीट ले गया ट्रक, आग लगी, हादसे में मासूम की मौत
Fri, 26 Apr 2024 06:59 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, मुसाफिरखाना (सीतापुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, मुसाफिरखाना (सीतापुर)
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 26 Apr 2024 06:59 PM IST
सार
सीतापुर जिले के मुसाफिरखाना इलाके में हुए एक हादसे में एक मासूम की मौत हो गई व तीन लोग घायल हो गए। हादसा लखनऊ-वाराणसी हाइवे पर हुआ।
विज्ञापन
हादसे के बाद ट्रक में लगी आग।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
लखनऊ-वाराणसी हाइवे पार करते समय शुक्रवार की शाम टकराने के बाद बाइक-ट्रक में फंस गई। हादसे में बाइक सवार मासूम की मौत हो गई और दंपती सहित तीन लोग जख्मी हो गए। बाइक फंस कर ट्रक के साथ करीब एक किलो मीटर तक घिसटती चली गई जिससे ट्रक में आग लग गई। ट्रक आग का गोला बन गया तो चालक व खलासी वाहन छोड़ कर भाग निकले। बीच हाइवे पर जल रहे ट्रक से आवागमन बाधित हो गया। हाइवे पर करीब एक घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस व दमकल टीम ने पहुंच कर आग बुझाई, तब आवागमन बहाल हुआ। घायलों को सीएचसी ले जाया गया। वहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन
जामो क्षेत्र के कल्याणपुर गांव निवासी ओम प्रकाश (35) अपनी पत्नी लवलेश (30), पुत्र नितिन (13) व पांच साल के मासूम बेटे नैतिक के साथ बाइक पर सवार होकर शुक्रवार की शाम करीब चार बजे अपनी ससुराल मुसाफिरखाना क्षेत्र के पूरे परवानी गांव जा रहे थे। जब यह लोग सड़क पार करने के लिए लखनऊ-वाराणसी हाइवे पर चढ़े तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - यादवलैंड फतह करने के लिए पहली बार मुखर हुई भाजपा, मुलायम के नहीं रहने पर खत्म हुआ सियासी लिहाज
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - रायबरेली में बसपा ने फिर पिछड़ा कार्ड खेला, ठाकुर बने हाथी के महावत, आखिर क्यों दलित पर नहीं लगाया दांव
टक्कर इतनी तेज थी, कि बाइक सवार सभी लोग छिटक कर दूर जा गिरे। हादसे में बाइक-ट्रक में ही फंस गई। घबराए ट्रक चालक ने रुकने के बजाय वाहन की रफ्तार और तेज कर दी, जिससे करीब एक किलोमीटर तक बाइक ट्रक में घिसटती चली गई। इससे ट्रक में आग लग गई। उधर, घायल बाइक सवार लोगों को सीएचसी मुसाफिरखाना ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने मासूम नैतिक को मृत घोषित कर दिया। जबकि ओम प्रकाश, उनकी पत्नी व बेटे नितिन को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
ट्रक में आग लगने के बाद चालक व खलासी वाहन छोड़ कर भाग निकले। इस दौरान हाइवे पर ही ट्रक आग का गोला बन गया। आग की लपटों में ट्रक को देखकर दोनों ओर का आवागमन थम गया। हाइवे पर जाम लग गया। खबर मिलने पर पुलिस व दमकल टीम मौके पर पहुंची। आग पर काबू पाया। इस बीच करीब एक घंटे तक हाइवे पर आवागमन बंद रहा। आग बुझाने के बाद पुलिस ने आवागमन बहाल कराया। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।