फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   sit to investigate kushinagar in poisonous liquor case.

जहरीली शराब कांड: सहारनपुर में जांच पूरी, कल से कुशीनगर में डेरा डालेगी एसआईटी

Sun, 17 Feb 2019 11:22 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 17 Feb 2019 11:22 AM IST
विज्ञापन
sit to investigate kushinagar in poisonous liquor case.
अवैध शराब - फोटो : amar ujala

सहारनपुर और कुशीनगर में जहरीली शराब से हुई मौतों की जांच के लिए बनी एसआईटी ने सहारनपुर में अपनी तफ्तीश पूरी कर ली है। एसआईटी प्रमुख संजय सिंघल सोमवार को गोरखपुर पहुंचेंगे। वे वहां से कमिश्नर व आईजी को लेकर कुशीनगर जाएंगे और उनके साथ बैठक कर अपनी जांच को आगे बढ़ाएंगे।

विज्ञापन


एसआईटी ने सहारनपुर में जांच के दौरान जहरीली शराब से पीड़ित लोगों का इलाज करने वाले डॉक्टरों के साथ ही प्रशासनिक, आबकारी व पुलिस के अधिकारियों व कर्मियों के बयान लिए हैं। गांव में जाकर भी लोगों के बयान दर्ज किए गए हैं। जहरीली शराब से पीड़ित लोगों और जिनकी मौत हुई है, उनके परिजनों के भी बयान दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो जांच के दौरान खुलासा हुआ है कि शराब सहारनपुर में ही बनाई गई थी, लेकिन उसमें प्रयोग होने वाला मिथाइल उत्तराखंड से लाया गया था। उत्तराखंड पुलिस ने भी इस मामले में कुछ लोगों को गिरफ्तार किया है जिनसे पूछताछ में इसकी पुष्टि हुई है। मिथाइल का प्रयोग फार्मा फैक्टरी में रॉ मैटेरियल के रूप में होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अफसरों के दर्ज होंगे बयान

अब एसआईटी कुशीनगर में भी प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस अधिकारियों, आबकारी विभाग के अधिकारियों और मृतकों के परिजनों के बयान दर्ज करेगी। माना जा रहा है कि अगले सप्ताह के अंत तक एसआईटी अपनी रिपोर्ट शासन को सौंप देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed