फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   SIT sent reminder to FSL for viscera report

Lucknow News: विसरा रिपोर्ट के लिए एसआईटी ने एफएसएल को भेजा रिमांइडर

Mon, 30 Dec 2024 01:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 30 Dec 2024 01:44 AM IST
विज्ञापन
SIT sent reminder to FSL for viscera report
विसरा रिपोर्ट के लिए एसआईटी ने एफएसएल को भेजा रिमांइडर
लखनऊ। प्रदर्शन में आए कांग्रेस के युवा कार्यकर्ता गोरखपुर के सहजनवां निवासी प्रभात पांडेय की मौत के मामले में एसआईटी ने विसरा रिपोर्ट जल्द हासिल करने के लिए फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) को रिमाइंडर भेजा है। विसरा रिपोर्ट आने पर मौत की सही वजह पता चलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

एसीपी हजरतगंज विकास जायसवाल ने बताया कि प्रभात पांडेय की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका था। डॉक्टरों ने हार्ट व विसरा जांच के लिए सुरक्षित रखा था और उसको एफएसएल भेजा गया था। विसरा रिपोर्ट जल्द हासिल करने के लिए फॉरेंसिक साइंस लैब को एसआईटी की तरफ से रिमाइंडर भेजा गया है। बताया कि इस मामले में कांग्रेस के मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष अजय राय सहित एक दर्जन से अधिक लोगों से अब तक एसआईटी की टीम पूछताछ कर बयान दर्ज कर चुकी है। अभी कई लोगों के बयान दर्ज होने बाकी हैं। नोटिस मिलने पर अब तक जो लोग बयान दर्ज कराने नहीं आए हैं, उनको फिर से रिमाइंडर भेजा जाएगा।
विज्ञापन


यह है पूरी घटना

प्रदर्शन में आए प्रभात 18 दिसंबर की शाम को कांग्रेस दफ्तर में बेहोश मिले थे। सिविल अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। प्रभात के चाचा गोमतीनगर के विज्ञान खंड निवासी मनीष ने हुसैनगंज थाने में अज्ञात के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज कराई थी। प्रभात एमिटी यूनिवर्सिटी के सामने पीजी में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। मामले की पड़ताल के लिए एसआईटी का गठन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed