सोनभद्र कांड में पूर्व आईएएस से एसआईटी ने की पूछताछ, मुख्यमंत्री के आदेश पर हो रही जांच
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र कांड की जांच के लिए गठित एसआईटी ने बुधवार को पूर्व आईएएस अधिकारी अशोक कुमार श्रीवास्तव से पूछताछ की। सोनभद्र के एसडीएम रहे और एडिशनल सीईओ के पद से सेवानिवृत्त अशोक कुमार श्रीवास्तव को एसआईटी के पुलिस मुख्यालय स्थित दफ्तर में पूछताछ के लिए बुलाया था। यहां उनसे करीब तीन घंटे तक जमीन के आवंटन से संबंधित मुद्दों पर कई सवाल पूछे गए।
एसआईटी इससे पहले सोनभद्र में एसडीएम के पद पर तैनात रहे एक प्रशिक्षु आईएएस मणि कंडन के अलावा विजय प्रकाश तिवारी से पूछताछ कर चुकी है। एसआईटी ने वहां के सहायक भूलेख अधिकारी राजकुमार, अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार और सीओ अभिषेक कुमार सिंह के बयान भी दर्ज किए हैं।
सोनभद्र में ग्राम समाज की जमीन पर कब्जे व गलत तरीके से बेचने वालों के खिलाफ दर्ज एफआईआर की विवेचना मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश पर एसआईटी को सौंपी गई है। मुख्यमंत्री ने विवेचना के लिए दो महीने का समय दिया है।
मामले में पड़ताल कर चुके हैं ये अफसर
इस मामले में कुछ दिन पहले एसआईटी के अध्यक्ष डीआईजी जे रविंद्र गौड़, एएसपी अमृता मिश्रा, विवेचक विनोद त्रिपाठी और सह विवेचक दो इंस्पेक्टर सोनभद्र जाकर पड़ताल कर चुके हैं।
एसआईटी सोनभद्र कांड में केवल भ्रष्टाचार व अनियमितता के मामले में हजरतगंज थाने में दर्ज एफआईआर की विवेचना कर रही है। 17 जुलाई को सोनभद्र में हुए सामूहिक हत्याकांड को लेकर दर्ज एफआईआर की विवेचना की जिम्मेदारी सोनभद्र पुलिस के पास है।