{"_id":"68ff64acc30628602c0bd948","slug":"sir-will-be-implemented-in-up-election-commission-announced-new-voter-list-will-be-prepared-2025-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: बिहार की तरह यूपी में भी होगा एसआईआर, चुनाव आयोग ने की घोषणा, रात 12 बजे फ्रीज हो जाएगी मतदाता सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बिहार की तरह यूपी में भी होगा एसआईआर, चुनाव आयोग ने की घोषणा, रात 12 बजे फ्रीज हो जाएगी मतदाता सूची
Mon, 27 Oct 2025 05:56 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 27 Oct 2025 05:56 PM IST
सार
बिहार की तरह ही उत्तर प्रदेश की सभी विधानसभा सीटों पर एसआईआर किया जाएगा। इसकी घोषणा चुनाव आयोग ने कर दी है। वहीं, वर्तमान मतदाता सूची रात 12 बजे फ्रीज कर दी जाएगी।
विज्ञापन
ज्ञानेश कुमार, मुख्य चुनाव आयुक्त
- फोटो : PTI
विस्तार
बिहार की तरह ही अब उत्तर प्रदेश में भी मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) किया जाएगा। इसकी घोषणा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार गुप्ता ने कर दी है। इसके साथ ही जिन 12 राज्यों में एसआईआर की घोषणा की गई है उन सभी राज्यों की मतदाता सूचियां आज रात 12 बजे फ्रीज कर दी जाएंगी।
विज्ञापन
इस प्रक्रिया के तहत प्रदेश के सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों के हर बूथ की वोटर लिस्ट की जांच की जाएगी और संदिग्ध लोगों से दस्तावेज मांगे जाएंगे। एसआईआर चुनाव आयोग की एक प्रक्रिया है जिसके तहत वोटर लिस्ट को अपडेट किया जाता है। नए वोटरों को जोड़ा जाता है। वहीं, ऐसे लोग जिनकी मृत्यु हो चुकी है या फिर कहीं दूसरी जगह रहने चले गए हैं उनके नाम हटाए जाएंगे। एसआईआर को पूरा करने के लिए बीएलओ खुद घर-घर जाकर फॉर्म भरवाएंगे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - छठ महापर्व 2025: संध्याकाल में गोमती तट पर पहुंचे सीएम योगी, भगवान सूर्य को अर्घ्य देकर की प्रार्थना
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - श्रीराम जन्मभूमि में सप्त मंडप समेत सभी मंदिरों का निर्माण पूरा, ध्वजदंड और कलश भी स्थापित
उत्तर प्रदेश सहित 12 राज्यों में होगा एसआईआर
पूरे देश के 12 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में एसआईआर की जाएगी। इसमें अंडमान और निकोबार, छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, केरल, लक्षद्वीप, मध्य प्रदेश, पुद्दुचेरी, राजस्थान, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल शामिल हैं। इन राज्यों में कुल मतदाताओं की संख्या करीब 51 करोड़ हैं, जबकि यहां 5 लाख 33 हजार से ज्यादा पोलिंग स्टेशन और बीएलओ तैनात किए जाएंगे।