यूपी में एसआईआर: चुनाव आयोग का दावा, प्रदेश में वितरित किए गए 99.93 प्रतिशत गणना फॉर्म, पांच दिन अभी शेष
SIR in UP: यूपी में एसआईआर की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। अभी इस प्रक्रिया में पांच दिन शेष हैं। चुनाव आयोग ने दावा किया है कि करीब-करीब सभी जगह फॉर्म पहुंच गए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उन्होंने अपील की कि राजनीतिक दल भी बूथों पर नामित बीएलए को अपने स्तर से सहयोग करने के लिए निर्देशित करने का कष्ट करें, जिससे प्रदेश की ड्राफ्ट मतदाता सूची में पात्र मतदाताओं के नाम दर्ज हों सके। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि अब तक प्रदेश में 34 विधानसभा क्षेत्रों में और 91441 बूथों पर शत प्रतिशत काम पूरा कर लिया गया है।
उन्होंने बताया कि अब तक 15.43 करोड़ से अधिक (लगभग 99.93) गणना प्रपत्रों का वितरण हो चुका है, जिसमें 14.52 करोड़ से अधिक (लगभग 94.04 प्रतिशत) गणना प्रपत्रों को डिजिटाइज कर दिया गया है।
लखनऊः पांच दिन शेष, काम 35 फीसदी से अधिक बाकी
जिले में चल रहे एसआईआर के काम में तेजी जरूर आई है, लेकिन नियत समय में काम पूरा करने की चुनौती प्रशासन के लिए अभी भी बनी हुई है। वजह यह है कि इस कार्य के समाप्त होने में कुल पांच दिन समय शेष है, लेकिन काम करीब 35 फीसदी होना बाकी है।
जिले की सभी नौ विधानसभा क्षेत्रों में सबसे बेहतर काम मोहनलालगंज विधानसभा में चल रहा है। वहां शनिवार शाम तक 81.67 फीसदी काम पूरी कर लिया गया था। जिले में 3994535 मतदाताओं का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण किया जा रहा है। रविवार शाम तक 2577668 मतदाताओं के पुनरीक्षण का काम पूरा कर लिया गया। जो कुल मतदाताओं का 64.53 फीसदी है। मोहनलालगंज विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक 81.67 फीसदी काम हुआ है। यहां 359016 मतदाताओं में से 293225 मतदाताओं का पुनरीक्षण किया जा चुका है। मलिहाबाद विधानसभा क्षेत्र में 79.12 %, बक्शी का तालाब में 73.51 %, सरोजनीनगर में 61.84 %, लखनऊ (पश्चिम) में 64.69 %, लखनऊ (उत्तरी) में 54.19 %, लखनऊ (पूर्वी) में 55.78 %, लखनऊ सेंट्रल में 59.46% एसआईआर का काम पूरा किया जा चुका है, लेकिन ओवरऑल अभी भी करीब 35 फीसदी से अधिक काम बाकी है।