फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sipahi Bharti: Seconda day examination for recruitment in Police.

सिपाही भर्ती परीक्षा: दूसरे दिन 93 गिरफ्तार, भर्ती बोर्ड का दावा - सेंधमारी की कोशिशें नाकाम

Sun, 18 Feb 2024 10:39 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 18 Feb 2024 10:39 PM IST
सार

सिपाही नागरिक पुलिस की चारों पालियों की परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न हो गई है। इसके साथ ही भर्ती बोर्ड के खाते में दुनिया की सबसे बड़ी परीक्षा कराने की उपलब्धि भी जुड़ गयी।

विज्ञापन
Sipahi Bharti: Seconda day examination for recruitment in Police.
परीक्षा के लिए केंद्र में प्रवेश करते अभ्यर्थी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सिपाही के 60,244 पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा के दूसरे दिन रविवार को अनुचित साधनों के इस्तेमाल के साथ ही अभ्यर्थियों से ठगी करने वाले 93 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस भर्ती परीक्षा में बीते चार दिनों में 287 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें सॉल्वर, अभ्यर्थियों को झांसा देने वाले, नकलची और वास्तविक अभ्यर्थी शामिल हैं।

विज्ञापन


उप्र पुलिस भर्ती बोर्ड और एसटीएफ का दावा है कि सतर्कता की वजह से पेपर लीक करने की सारी तिकड़म बेकार हो गई। साथ ही भर्ती बोर्ड के खाते में दुनिया की सबसे बड़ी परीक्षा कराने की उपलब्धि भी जुड़ गई। पुलिस ने बताया है कि पकड़े गए अधिकतर लोग ठग हैं, जिन्होंने अभ्यर्थियों को पास कराने के लिए मोटी रकम वसूली थी। बृहस्पतिवार से शनिवार देर रात तक पुलिस ने सेंध लगाने का प्रयास करने वाले 194 लोगों को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


रविवार को यहां गिरफ्तारी
सबसे ज्यादा 17 लोगों को बलिया से, 14 को फिरोजाबाद, बलरामपुर, गाजीपुर से 9-9, मऊ 6, वाराणसी, हाथरस 4-4, मैनपुरी 3, गोरखपुर, बुलंदशहर, संतकबीरनगर, गोंडा, मथुरा, कासगंज 2-2, अलीगढ़, कानपुर कमिश्नरेट, अमरोहा, सिद्धार्थनगर, लखनऊ कमिश्नरेट, फतेहगढ़, चित्रकूट, नोएडा, सिद्धार्थनगर से 1-1 व्यक्ति पकड़ा गया है। एसटीएफ ने भी छह लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


89.54 प्रतिशत अभ्यर्थी हुए शामिल
पंजीकृत : 4817442
परीक्षा में बैठे : 4313611 (दो दिन चार पालियों में)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed