{"_id":"65d07758eb8b9c8129096afb","slug":"sipahi-bharti-applicants-speaks-about-sipahi-bharti-exam-2024-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही भर्ती: पुलिसकर्मी के रूप में मॉब लिंचिंग के सवालों का दिया जवाब, कानून से पूछे गए ज्यादा सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाही भर्ती: पुलिसकर्मी के रूप में मॉब लिंचिंग के सवालों का दिया जवाब, कानून से पूछे गए ज्यादा सवाल
Sat, 17 Feb 2024 02:37 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 17 Feb 2024 02:37 PM IST
सार
पुलिस भर्ती की परीक्षा देने आए अथ्यर्थियों ने परीक्षा के बाद बताया कि कानून से जुड़े प्रश्न अधिक पूछे गए जबकि गणित के सवालों ने उन्हें परेशान किया।
विज्ञापन
परीक्षा देने के बाद केंद्र से बाहर निकलते अभ्यर्थी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्थानीय मेले में उत्तेजित भीड़ एक किशोर पर चोरी का आरोप लगाती है और मॉब लिचिंग का प्रयास करती है। दंगा प्रभावित धार्मिक इलाकों में शातिपूर्ण व्यवस्था बनाने में एक पुलिस अधिकारी की कैसी भूमिका हो? जैसे कई सवालों से पुलिस भर्ती के परीक्षार्थी रुबरु हुए। हजरतगंज स्थित निजी स्कूल सहित राजधानी के 113 परीक्षा केंद्रो पर शनिवार को आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा हुई।
विज्ञापन
प्रदेश के अलावा दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश और बिहार सहित अन्य राज्यों के परीक्षार्थी यूपी पुलिस भर्ती की परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षार्थियों ने योगी राज की कानून व्यवस्था की सराहना की और कहा कि यूपी की कानून व्यवस्था अन्य राज्यों की अपेक्षा बेहतर है। पुलिस भर्ती परीक्षा में कानून व्यवस्था से जुड़े सवाल भी पूछे गये थे। एक परीक्षार्थी जब पुलिस अधिकारी बनता है तो जनता के प्रति क्या भूमिका होनी चाहिए? निकाय चुनाव के दौरान किसी तरह की हिंसा होने की स्थिति में पुलिस अधिकारी अपने पेशे का निवाहन कैसे करेगा? परीक्षार्थियों ने बताया कि 120 मिनट में कुल 150 सवालों को हल करना था। हिंदी, गणित, कम्प्यूटर, रीजनिंग, सामान्य ज्ञान व सामान्य अध्ययन सहित अन्य विषयों से सवाल पूछे गये थे। गलत जवाब पर निगेटिव मार्किंग भी थी। ऐसे में बहुत सावधानी के साथ सवालों को हल करना पड़ा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - सिपाही भर्ती: पहली पाली की परीक्षा पूरी, डीजीपी ने खुद लिया केंद्र का जायजा, बाराबंकी में युवक हिरासत में
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - राज्यसभा चुनाव: अपने विधायकों को जेल से लाने के लिए कानूनी रास्ता लेगी सपा, पार्टी के दो विधायक हैं जेल में
सामान्य अध्ययन में कानून से ज्यादा पूछे गये सवाल
लखनऊ के सौरभ ने बताया कि सामान्य अध्ययन में कानून व पुलिस विभाग से ज्यादा सवाल पूछे गये थे। अपराध की रोकथाम, कानून व्यवस्था, साइबर अपराध, कारावास, धाराएं, ईमेल व साइबर सुरक्षा सहित अन्य तक के कानून से सबंधित सवाल पूछे गये। हालांकि कुछ सवाल ऐसे सभी थे जो आम जीवन से जुड़े थे, जबकि कई सवाल संविधान से भी थे।
मध्य प्रदेश की आरती ने बताया कि बाजार या किसी भीडभाड़ वाली जगहों पर महिला सुरक्षा के लिए एक पुलिस अधिकारी की जिम्मेदारी, धार्मिक स्थल पर महिला पुलिस का ड्यूटी सहित अन्य कई ऐसे सवाल थे, जो कहीं न कहीं महिला सुरक्षा से जुड़े से थे। अन्य राज्यों के सापेक्ष में यूपी की कानून व्यवस्था बेहतर है और इसी को देखते हुए यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल हुई हैं।
मध्य प्रदेश के राहुल ने बताया कि गणित से कठिन सवाल पूछे गये थे। हिंदी, गणित, कप्यूटर और सामान्य अध्ययन सहित अन्य विषयों से भी सवाल पूछे गये थे लेकिन गणित के सवाल अन्य विषय से ज्यादा कठिन थे, उन्हें हल करने में समय लगा। 150 प्रश्नों में से महज 70 के आसपास प्रश्न ही हल कर पाये।
निगेटिव मार्किंग होने से कठिन सवाल के कम दूरी में मैप बना सहारा
गोविंद ने बताया कि हरियाणा से सुबह छह बजे चारबाग स्टेशन पहुंचे। स्टेशन से करीब पांच किलोमीटर दूर पर परीक्षा केंद्र था। आटो, ई रिक्सा वाले इतनी ही दूरी के 150 से 200 रुपये मांग रहे थे लेकिन कम पैसे होने की वजह से पैदल ही परीक्षा केंद्र पर पहुंचे। मोबाइल मैप इस परीस्थिति में सहारा बना। हालांकि मुख्य सड़क से दूर गली में सेंटर होने से कई बार स्थानीय लोगों से भी जानकारी ली गई।