फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sipahi Bahrti Exam: questions asked on chandrayan 3 and russia ukrain war.

सिपाही भर्ती : मिशन चंद्रयान-3, रुस-यूक्रेन संघर्ष सहित नोटबंदी पर पूछे गए सवाल, ट्रिकी सवालों ने उलझाया

Sun, 18 Feb 2024 02:34 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 18 Feb 2024 02:34 PM IST
सार

सिपाही भर्ती परीक्षा में अभ्यर्थियों से सामान्य ज्ञान सहित पुलिसकर्मियों की ड्यूटी आधारित प्रश्न पूछे गए। नोटबंदी व जनगणना पर भी सवाल किए गए।
 

विज्ञापन
Sipahi Bahrti Exam: questions asked on chandrayan 3 and russia ukrain war.
परीक्षा देकर बाहर निकलते अभ्यर्थी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

विश्व पटल पर इतिहास रचने वाले चंद्रयान-3 के लैंडर के सवालों से सिपाही भर्ती के परीक्षार्थी रुबरु हुए। इसके अलावा रुस-यूक्रेन संघर्ष में नागरिको की मदद के लिए भारत की ओर से अपनाए गये आपरेशन जैसे अन्य कई सवालों का परीक्षार्थियों ने जवाब दिया।

विज्ञापन


राजधानी के 113 केंद्रों पर रविवार को आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा में हजारों की संख्या में परीक्षार्थी शामिल हुए। चारबाग स्थित निजी परीक्षा केंद्र पर शामिल परीक्षार्थियों ने बताया कि सिपाही भर्ती परीक्षा में कुल 150 प्रश्न हल करने के लिए 120 मिनट का समय दिया गया था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सिपाही भर्ती परीक्षा: ऑटो-रिक्शा चालकों ने अभ्यर्थियों से की मनमानी वसूली, पांच किमी का 200 रुपये किराया लिया
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - राहुल की न्याय यात्रा: रूट को देखकर समझिए किन सीटों में दिलचस्पी दिखा रही है कांग्रेस, जानिए सियासी निहितार्थ 


परीक्षा में 30 से अधिक ऐसे सवाल थे जो कहीं न कहीं पुलिसकर्मी की ड्यूटी से जुड़े हुए थे। इसके अलावा धार्मिक स्थानों की सुरक्षा, जनता की मदद और आंदोलन को रोकने में पुलिसकर्मियों की जिम्मेदारी सहित अन्य तरह के प्रश्न शामिल थे।

परीक्षार्थी अनूप ने बताया कि अन्य विषय के सापेक्ष गणित के सवाल कठिन थे। सामान्य अध्ययन के सवाल ज्यादा पूछे गये थे। अपराध की रोकथाम में पुलिस विभाग की जिम्मेदारी जैसे कई सवाल शामिल थे जिनका जवाब देना इतना आसान नहीं था। ये सवाल उलझाने वाले थे।

बताया कि अमृत भारत ट्रेन की शुरुआत, साल 2016 की नोटबंदी, जनगणना, लिंगानुपात, आपराधिक जांच सहित अन्य तरह के सवाल शामिल थे। हालांकि, परीक्षा निगेटिव मार्किंग पर आधारित थी। ऐसे में सभी सवालों को हल करते समय बहुत सावधानी बरतनी पड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed