{"_id":"67838cdaee84c6c7690858c7","slug":"singer-swati-mishra-gave-her-performance-in-ayodhya-2025-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya: नगरी हो अयोध्या सी रघुकुल सा घराना हो... अंगद टीला पर आयोजित कार्यक्रम में मंत्रमुग्ध हुए रामभक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya: नगरी हो अयोध्या सी रघुकुल सा घराना हो... अंगद टीला पर आयोजित कार्यक्रम में मंत्रमुग्ध हुए रामभक्त
Sun, 12 Jan 2025 03:11 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 12 Jan 2025 03:11 PM IST
सार
अयोध्या में प्रतिष्ठा द्वादशी का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस मौके पर प्रख्यात गायिका स्वाति मिश्रा ने प्रस्तुति दी। उन्होंने अयोध्या में कार्यक्रम देने के अपने अनुभव भी साझा किए।
विज्ञापन
प्रख्यात गायिका स्वाति मिश्रा
- फोटो : amar ujala
विस्तार
रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगांठ प्रतिष्ठा द्वादशी पर प्रख्यात गायिका स्वाति मिश्रा ने अपनी प्रस्तुति से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। नगरी हो अयोध्या सी रघुकुल सा घराना हो गाकर सभी को भावविभोर कर दिया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अयोध्या कितनी सुंदर है मै भी यहां रहना चाहती हूं। पूछा कि आप बताएं कि आप को भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या कैसी लगती है। मंच से उन्होंने कहा यह उनके लिए सौभाग्य की बात है कि आज भगवान राम के सामने उन्हें गाने का मौका मिला है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा भगवान राम के गीतों को गाकर जो सुख आज मिला है, वह पहले कभी नहीं मिला। स्वाति के अयोध्या और श्रीराम के प्रति इस भाव को सुनकर रामभक्त खुश हो गए।
विज्ञापन
अंगद टीला के प्रांगण में सार्वजनिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में रामलीला हुई। इसके बाद गायिका स्वाति मिश्रा के भक्ति गीत सुनकर श्रोता तालियां बजाते रहे। उन्होंने सबसे पहले राम आएंगे तो अंगना सजाऊंगी भजन प्रस्तुत किया। इस दौरान पूरा पांडाल तालियों से गूंज उठा और लोग झूमने लगे।