बच्चे ने फेंक दी सिंगर की 12.5 लाख की घड़ी!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्चे तो बच्चे हैं, ना जाने कब क्या कर बैठें। लखनऊ महोत्सव के मंच पर शाम को गाना गाते-गाते सुखविंदर ने एक बच्चे को प्यार के बाद अपनी बेशकीमती घड़ी गिफ्ट कर दी।
उसे दुआ बताते हुये अगली कतार में बैठे एक 6-7 साल के बच्चे की कलाई पर बांध दी, लेकिन बच्चे ने उसे उन्हें हंसते हुये वापिस कर दी।
इस पर दोबारा से एक बार फिर सुखविंदर ने उसे बच्चे को बांध दी, जिस पर झुल्लाये बच्चे ने इस बार घड़ी फेंक दी।
घड़ी उठाते हुये सुखविंदर ने बताया कि बच्चे ये 12.5 लाख रुपये की घड़ी है, जिसे तुम फेंक रहे हो। बच्चा इस पर भी ना माना। बाद में सुखविंदर ने बच्चे केडैडी को मंच पर बुलाकर वो घड़ी गिफ्ट कर दी।
कोई बम लेकर आ जाये तो...
पुलिसिया लापरवाही से देर रात सुखविंदर चोटिल होते-होते बचे। लापरवाही पर वे लखनऊ पुलिस पर झल्ला पड़े। सुरक्षा पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि यूं ही कोई बम लेकर आ जाये तो, हादसा हो सकता है।
दरअसल, परफार्मेंस के दौरान ही वीआईपी कतार में बैठा एक उनसे आटोग्राफ लेने मंच पर जा चढ़ा, जिससे गाना रुका। सुखविंदर ने डायहार्ट फैन को आटोग्राफ तो दे दिया लेकिन, लखनऊ पुलिस को लताड़ लगा दी। उन्होंने गाना खत्म करने के बाद कहा कि ऐसे मामलों में कई बार हादसे हो जाते हैं।
पहले सत्र में कुछ गाने गाकर जब वे अपनी ग्रीन रूम में पहुंचे। तो सुखविंदर की सुरक्षा में पुलिस और प्रशासन के सुरक्षा इंतजाम इस कदर लचर हो गए कि करीब दो सौ से ज्यादा फैन्स का जमघट ग्रीन रूम के बाहर उन्हें घेरने में लगा।
इनमें से अधिकतर वीआईपी पास लेकर भीतर पहुंचे लाल-नीली बत्तियों वालों के घरों से थे। बाहर निकलते ही हुजूम सुखविंदर के साथ सेल्फी फोटो खिंचवाने को लेकर टूट पड़ा। धक्का-मुक्की के बीच सुखविंदर स्टेज पर आने से पहले दो बार गिरने से बचे। उनकी सिक्योरिटी में उस वक्त सिर्फ दो ही पुलिसकर्मी थे।
घायल होते-होते बचे, लापरवाही पर झल्लाये
पुलिसिया लापरवाही से सिंगर सुखविंदर चोटिल होते-होते बचे। पहले सत्र में कुछ गाने गाकर अपनी ग्रीन रूम में पहुंचे सुखविंदर की सुरक्षा में पुलिस और प्रशासन के सुरक्षा इंतजाम इस कदर लचर हो गये कि उनके करीब दो सौ से ज्यादा फैन्स का जमघट ग्रीन रूम के बाहर उन्हें घेरने में लग गया।
इनमें से अधिकतर वीआईपी पास लेकर भीतर पहुंचे लाल-नीली बत्तियों वालों केघरों से भी थे। बाहर निकलते ही हुजूम सुखविंदर केसाथ सेल्फी, फोटो खिंचवाने को लेकर उन पर टूट पड़ा।
धक्का मुक्की केबीच सुखविंदर स्टेज पर आने से पहले दो बार गिरने से बचे। उनकी सिक्योरिटी केलिये इस वक्त सिर्फ दो ही पुलिसकर्मी मौजूद थे।
यही नहीं अगली वीआइपी कतार में बैठा एक युवक बीच गाने में उनसे आटोग्राफ लेने मंच पर जा चढ़ा, जिससे गाना रुका। सुखविंदर ने डायहार्ट फैन को आटोग्राफ तो दे दिया, लेकिन लखनऊ पुलिस को लताड़ लगा दी। उन्होंने गाना खत्म करने केबाद कहा कि ऐसे मामलों में कई बार हादसे हो जाते हैं।