{"_id":"63f9977058ebdc6180062564","slug":"singer-neha-singh-rathore-discharged-from-hospital-2023-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Neha Singh Rathore : अस्पताल से डिस्चार्ज हुईं नेहा सिंह राठौर, एक और गीत पर नोटिस जारी करने की दी चुनौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Neha Singh Rathore : अस्पताल से डिस्चार्ज हुईं नेहा सिंह राठौर, एक और गीत पर नोटिस जारी करने की दी चुनौती
Sat, 25 Feb 2023 10:55 AM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबेडकरनगर
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 25 Feb 2023 10:55 AM IST
सार
Neha Singh Rathore News: यूपी में का बा... सीजन टू गाने के बाद पुलिस द्वारा नोटिस भेजे जाने पर मुश्किल में आईं नेहा सिंह राठौर को अब अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर नोटिस जारी करने पर चुनौती दी।
विज्ञापन
नेहा सिंह राठौड़
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी में का बा सीजन टू पर कानपुर पुलिस की नोटिस पाने वाली नेहा सिंह राठौर को अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। पति के अनुसार ज्यादा साक्षात्कार के चलते दिक्कत हुई। नई दिल्ली के एक निजी अस्पताल में तीन घंटे भर्ती होने के बाद वापस आईं नेहा ने ट्वीट कर कहा कि हम आह भी भरते हैं तो पा जाते हैं नोटिस, वो कत्ल भी करते तो चर्चा नहीं होती। उन्होंने अपने बेरोजगारी गीत को लेकर भी नोटिस जारी करने की चुनौती दी है।
विज्ञापन
बीते दिनों कानपुर पुलिस ने नेहा के अंबेडकरनगर स्थित ससुराल और नई दिल्ली स्थित आवास पर पहुंचकर उनके गीत को लेकर नोटिस थमाया था। इसके बाद से ही देश भर में समर्थन और विरोध के स्वर तेज हो चले हैं। इस बीच शुक्रवार को खबर आई कि नेहा की तबीयत बिगड़ गई है। दरअसल नेहा के सोशल मीडिया अकाउंट से अस्पताल में उनके भर्ती होने की फोटो पोस्ट हुई। इसमें लिखा गया कि डाक्टरों ने स्ट्रेस लेने से मना किया है। यह पोस्ट होते ही नेहा को लेकर चर्चाएं फिर बढ़ चलीं।
विज्ञापन
इस बीच उनके पति हिमांशु ने बताया कि नेहा की तबीयत गुरुवार को बिगड़ी थीं। इस पर उन्हें दोपहर बाद तीन घंटे तक नई दिल्ली के मुखर्जीनगर स्थित हंस हॉस्पिटल में भर्ती कराना पड़ा था। हिमांशु के अनुसार लगातार साक्षात्कार के चलते उन्हें दिक्कत हुई। बताया कि अब वो आवास पर हैं। तबीयत पूरी तरह ठीक है।
विज्ञापन