{"_id":"64e71f80be970a932203ca68","slug":"sindhi-samaj-will-celebrate-the-success-of-chandrayaan-3-in-chaliha-2023-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: भगवान झूलेलाल के चालीहा उत्सव में चंद्रयान 3 की सफलता का जश्न भी मनाएगा सिंधी समाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: भगवान झूलेलाल के चालीहा उत्सव में चंद्रयान 3 की सफलता का जश्न भी मनाएगा सिंधी समाज
Thu, 24 Aug 2023 02:44 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 24 Aug 2023 02:44 PM IST
सार
लखनऊ का सिंधी समाज गोमती नदी के किनारे आयोजित होने वाले चलीहा में चंद्रयान की सफलता का जश्न भी मनाएगा। इसे लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी लखनऊ का सिंधी समाज शुक्रवार शाम को 6 बजे झूले लाल मैदान में भगवान झूलेलाल जी के चालीहा उत्सव में चंद्रयान 3 की सफलता का जशन भी मनाए जाने के तैयारियां भी कर चुका है।
विज्ञापन
अपने मुख्य अतिथि लखनऊ की मेयर सुषमा खर्कवाल के साथ गोमती नदी पर शाम को 6 बजे ढोल नगाड़े संग चंद्रयान की सफलता पर भांगड़ा कर खुशी का इजहार कर आतिशीबाजी करेगा। चेट्टी चंद मेला कमेटी के प्रवक्ता अशोक मोतियानी, मेला कमेटी के अध्यक्ष अशोक चंदवानी, महामंत्री रतन मेघानी सतेन्द्र भगवानी, सुरेश छबलानी, हंसराज राज्यपाल राजू जसवानी, नीरज राजयपाल, दिनेश रायचंदानी सहित सभी ने कल होने वाले चालीहा और भगवान झूलेलाल की महाआरती कार्यक्रम की तैयारियों पर समीक्षा बैठक कर ली है।
विज्ञापन
शुक्रवार को गोमती नदी के किनारे पर चंद्रयान 3 की सफलता पर जशन मानने की तैयारियां भी पूरी कर ली है। इससे पूर्व दिन में 12 बजे से 3 बजे तक सिंधू नगर पंचायत कृष्णा नगर द्वारा भगवान झूलेलाल जी के चालीहा के समापन पर एक भव्य आयोजन एक गेस्ट हाउस में रखा गया है जिसमें सिंधी भजन गायक मंडली के साथ भंडारे का आयोजन भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
शाम 6 बजे गोमती नदी झूलेलाल मैदान में सिंधी समाज का भव्य आयोजन में बड़ी संख्या में सिंधी महिलाएं बहराना साहेब को सिर पर रखकर गोमती नदी में विसर्जित करेंगी।