फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sindhi culture and language dishes will be served on Republic Day.

Lucknow News: गणतंत्र दिवस पर सिंधी संस्कृति और भाषा के साथ परोसे जाएंगे पकवान

Sun, 28 Dec 2025 03:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 28 Dec 2025 03:00 AM IST
विज्ञापन
Sindhi culture and language dishes will be served on Republic Day.
लखनऊ। गणतंत्र दिवस के अवसर पर चेट्टी चंद मेला कमेटी व हरिओम मंदिर के संयोजन में हजरतगंज स्थित मोतीमहल वाटिका में सिंधी समुदाय अपनी भाषा, संस्कृति और पकवानों की छटा बिखेरेगा। शनिवार को मोतीमहल लॉन में सिंधी समाज के पदाधिकारियों ने बैठक कर कार्यक्रम की रूपरेखा तय की।
विज्ञापन


हरिओम मंदिर में आयोजित बैठक में पदाधिकारियों ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य है कि सिंधी समाज की संस्कृति, भाषा, वेशभूषा और पकवानों को बढ़ावा दिया जाए। 26 जनवरी को होने वाले आयोजन में सिंधी स्कूलों के बच्चे सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देंगे। मेला कमेटी के प्रवक्ता अशोक मोतियानी ने बताया कि युवा पीढ़ी को अपने समाज के खानपान, भाषा, परिधानों और सिंधी संतों से परिचित कराना प्राथमिकता में शामिल होगा। जय झूलेलाल बोलकर समाज के लोग अभिवादन करेंगे। बैठक के अंत में बांग्लादेश में हिंदू युवकों की हत्या के विरोध किया गया और दो मिनट का मौन रखकर मृतकों को श्रद्धांजलि दी गई। बैठक में मेला कमेटी के प्रवक्ता अशोक मोतियानी, सिंधी अकादमी के पूर्व उपाध्यक्ष नानक चंद लखमानी, मेला कमेटी के अध्यक्ष रतन मेघानी, महामंत्री संजय जेसवानी, कोषाध्यक्ष सतेंद्र भवनानी, श्याम किशनानी, अशोक चांदवानी, हरिओम मंदिर से जेपी नागपाल, राम बालानी, किशन चंद भम्बानी, हंसराज राजपाल, संतराम चांदवानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed