{"_id":"5eef0e5962daaa44ff715746","slug":"sikh-farmers-representative-meets-to-chief-minister-yogi-adityanath","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिख किसानों की पीड़ा सुनकर मुख्यमंत्री योगी बोले, किसी को उजाड़ा नहीं जाएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिख किसानों की पीड़ा सुनकर मुख्यमंत्री योगी बोले, किसी को उजाड़ा नहीं जाएगा
Sun, 21 Jun 2020 01:08 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 21 Jun 2020 01:08 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
शिरोमणि अकाली दल ने उत्तर प्रदेश के तराई क्षेत्रों खासकर बिजनौर, रामपुर व लखीमपुर खीरी में लंबे समय से रह रहे सिख किसानों को उजाड़ने व जमीनों से बेदखल करने पर विरोध जताया है।
विज्ञापन
शिरोमणि अकाली दल के उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद प्रेम सिंह चंदूमाजरा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर इस पर आपत्ति जताई। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि किसी को उजाड़ा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार चंदूमाजरा ने सिख किसानों की जमीनें छीनने के मामले में सीएम योगी को विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने पुलिस उत्पीड़न की भी शिकायत करते हुए कहा कि किसानों के साथ नाइंसाफी हो रही है। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी सिख किसान को न तो परेशान किया जाएगा और न ही उजाड़ा जाएगा।
विज्ञापन