{"_id":"573caa621d816a8373213b299694e581","slug":"siddhu-says-country-gets-baba-g-ka-thullu","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिद्धू बोले, देश को मिला ‘बाबाजी का ठुल्लू’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिद्धू बोले, देश को मिला ‘बाबाजी का ठुल्लू’
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 27 Feb 2014 09:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘कांग्रेसी देश को सोने की चिड़िया बनाने की जगह, सोनिया की चिड़िया बनाने पर तुले हैं। कानपुर हो या सहारनपुर हर जगह सड़कें ऐसी हैं, जैसे गड्ढों को मिलाकर बनाई गईं हो।’
विज्ञापन
यह बात बुधवार को बीएनएसडी शिक्षा निकेतन परिसर में आयोजित नव मतदाता सम्मेलन में भाजपा सांसद और क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने कही।
नवजोत सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने पिछले 10 वर्षों में विकास के नाम पर देश को सिर्फ ‘बाबाजी का ठुल्लू’ दिया है। यह सुनते ही लोग हंस पड़े।
सिद्धू ने कहा कि कांग्रेस की कें द्र सरकार ने देश को पिछले वर्ष में सिर्फ कंगाली दी है। कांग्रेस की मंडी बहुत नशीली है।
इसमें शामिल सभी के हाथ भ्रष्टाचार के कोयले से काले हैं। नरेंद्र मोदी एक ऐसा किरदार जो देश में नई रोशनी लाएगा।
उन्होंने कहा कि यूपी राम-कृष्ण की धरती है। इसके बावजूद देश में यह राज्य सबसे पिछड़ा हुआ है। गुंडागर्दी, लूट, मारपीट यूपी की पहचान बन चुकी है।
केंद्र सरकार पर वार करते हुए भाजपा सांसद ने कहा कि जितनी तेजी से महंगाई बढ़ी है, उस हिसाब से न तो लोगों की पगार बढ़ी, न ही सुविधाएं।
सिद्धू पा जी के हंसगुल्ले
नव मतदाता सम्मेलन में नवजोत सिंह सिद्धू के हंसगुल्लों से लोग लोटपोट हो गए। सिद्धू की हंसी की फुलझड़ी ने लोगों के बीच जमकर रोशनी बिखेरी। सिद्धू ने एक के बाद एक कई रसीले तीर छोड़े।
विज्ञापन
मनमोहन के सरदार होने पर शक
सिद्धू जहां यह बोले कि नरेंद्र मोदी तो रसिक बैरागी हैं, जबकि मनमोहन सिंह के सरदार होने पर शक है, अब ठोंको ताली। इस पर लोगों की तालियां बज उठी।
यूपी में कुछ बोला तो जमकर कूटेंगे
यूपी के बारे में सिद्धू ने कहा कि यहां कोई कुछ बोलना नहीं। क्योंकि अखिलेश सरकार की पहचान बन गई कि जमकर लूटेंगे, विरोध करोगे तो कूटेंगे।