फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   siddharth nath singh written a letter to governor to change allahabad name

'इलाहाबाद' का नाम बदलने के लिए मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने लिखा राज्यपाल को पत्र

Mon, 09 Jul 2018 05:40 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 09 Jul 2018 05:40 PM IST
विज्ञापन
siddharth nath singh written a letter to governor to change allahabad name
स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने इलाहाबाद का नाम बदलकर 'प्रयाग' करने की सिफारिश की है। इस संबंध में उन्होंने एक पत्र राज्यपाल राम नाईक को लिखा है। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि राज्यपाल महोदय ने 'बॉम्बे' का नाम 'मुंबई' करने में अहम भूमिका निभाई थी। उम्मीद है वह इस पत्र को गंभीरता से लेकर मेरे अनुरोध पर विचार करेंगे।

विज्ञापन


पढ़ें-28 महीने में खत्म हुआ मुन्ना बजरंगी के 32 सालों का साम्राज्य, पढ़ें अंत की पटकथा...
विज्ञापन


बता दें कि, 2019 में होने वाले कुंभ आयोजन से पहले योगी सरकार 'इलाहाबाद' का नाम बदलकर 'प्रयागराज' करने की तैयारी काफी पहले से कर रही है। इस संबंध में डिप्टी सीएम केशव मौर्य भी बयान दे चुके हैं। मई महीने में 'इलाहाबाद' दौरे के वक्त उन्होंने कहा था कि 'इलाहाबाद' की पहचान यहां तीन नदियों के संगम की वजह से है, इसलिए इसका नाम 'प्रयागराज' होना चाहिए। यही नहीं, उन्होंने कुंभ आयोजन से पहले इस काम को पूरा करने का आश्वासन भी दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिद्धार्थनाथ सिंह का यह पत्र उसी कड़ी में आगे बढ़ाया गया कदम माना जा रहा है। संभावना जतायी जा रही है कि योगी सरकार इस संबंध में जल्द ही आदेश पारित कर 'इलाहाबाद' का नाम 'प्रयागराज' कर देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed